फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   wall and two rooms of Sriramchandra temple collapsed

Agra: गनीमत थी कि उस समय श्रीरामचंद्र मंदिर में कोई नहीं था,  ढह गई दीवार और दो कमरे

Mon, 16 Sep 2024 09:20 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 16 Sep 2024 09:20 AM IST
सार

श्रीरामचंद्र मंदिर की दीवार और दो कमरे ढह गए। गनीमत ये रही कि उस समय मंदिर में कोई नहीं था। अन्यथा बड़ा हादसा हो  सकता था। 
 

विज्ञापन
wall and two rooms of Sriramchandra temple collapsed
श्रीरामचंद्र मंदिर की दीवार और दो कमरे ढह गए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्रीरामचंद्र मंदिर का एक हॉल और व दो कमरे रविवार को ढह गए। गनीमत रही कि मंदिर में कोई मौजूद नहीं था। क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि तीन कमरे और गिरासू हैं। इसके लिए नगरायुक्त को 17 जुलाई 2023 को प्रार्थनापत्र दिया गया था, लेकिन कार्रवाई नहीं की गई। करीब 8 ट्रॉली मलबा नगर निगम की टीम ने मंदिर से उठाया।
विज्ञापन




लोहामंडी स्थित जटपुरा खातीपाड़ा में यह प्राचीन मंदिर है। परिसर में किराएदार भी रहते हैं। जो दीवार गिरी उसमें सरकारी राशन की दुकान संचालित होती थी। एक कमरे में पुराने पंडित का ताला बंद था। दूसरे कमरे में मनोज कश्यप रह रहे हैं। मंदिर कमेटी के दिनेश पाठक, विनय अग्रवाल, रामदास कटारा, मौनी पारीक, मटरू सिंह, मुकेश लोधी ने कहा कि नगर निगम अन्य गिरासू कमरों का निरीक्षण कराए।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed