{"_id":"6a3ee691343f8d1848063537","slug":"waiting-for-loved-ones-for-nainas-last-rites-agra-news-c-25-1-agr1034-1094698-2026-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: नैना के अंतिम संस्कार के लिए अपनों का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: नैना के अंतिम संस्कार के लिए अपनों का इंतजार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। लोहामंडी के खातीपाड़ा में अपने घर में मृत मिली नैना तिवारी के अपनों के आने का पुलिस को इंतजार है। देहरादून में रहने वाले रिश्तेदार शुक्रवार को नहीं पहुंचे। डेढ़ महीने पहले भाई भी साथ छोड़कर चला गया था। ऐसे में पुलिस अंतिम संस्कार के लिए मृतक के अपनों का इंतजार कर रही है। कोई नहीं आया तो 72 घंटे बाद पोस्टमार्टम कराकर खुद ही यह जिम्मेदारी निभाएगी।
बृहस्पतिवार को सफाईकर्मी खातीपाड़ा में पहुंचा तो घर से दुर्गंध आने पर मोहल्ले के लोगों को जानकारी दी। पड़ोसी प्रकाश शर्मा ने पुलिस को बुलाया था। पुलिस दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंची तो कमरे में फर्श पर 44 वर्षीय नैना तिवारी का शव पड़ा मिला था। पति से काफी समय पहले तलाक हो गया था। तब से वह अपने भाई सोमनाथ तिवारी के साथ रह रही थीं। डेढ़ महीने पहले भाई भी कहीं चला गया। तब वो अकेली ही घर में रह रही थीं।
एसीपी लोहामंडी गाैरव सिंह ने बताया कि शव तीन से चार दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। घर में सभी सामान सुरक्षित मिला है। महिला के देहरादून में रहने वाले रिश्तेदार को जानकारी दी है। मगर वो शुक्रवार को नहीं आए। पुलिस से एक संस्था की पदाधिकारी ने संपर्क किया है, पोस्टमार्टम के बाद उनकी मदद ली जाएगी।