फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Vrindavan: Monkey snatches purse, woman runs in pursuit fell down 10 feet high stairs

वृंदावन: बंदर छीन ले गया पर्स, पीछा करते हुए दौड़ी महिला...10 फीट ऊंची सीढ़ियों से नीचे गिरी; देखें वीडियो

Mon, 09 Sep 2024 01:52 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 09 Sep 2024 01:52 PM IST
सार

महिला श्रद्धालु दर्शन के लिए जा रही थी। वो मदन मोहन मंदिर की सीढ़ियां चढ़ रही थी, उसी समय बंदर ने पर्स पर झपट्टा मारकर छीन लिया। महिला ने उसका पीछा किया और वो फिसलकर गिर गई। हादसे के बाद राहगीरों ने महिला की मदद की। 
 

विज्ञापन
Vrindavan: Monkey snatches purse, woman runs in pursuit fell down 10 feet high stairs
बंदर की पीछे दौड़ती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वृंदावन में बंदरों के आतंक की एक बार फिर तस्वीर सामने आई है। यहां दर्शन करने जा रही महिला श्रद्धालु का बंदर ने पर्स छीन लिया। पर्स को बचाने के लिए जब महिला श्रद्धालु दौड़ी तो उसका संतुलन बिगड़ गया और वह करीब 10 फीट नीचे जा गिरी। जिससे महिला के गंभीर चोट आई है। बंदरों के इस हमले का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। 
विज्ञापन






 

पश्चिम बंगाल से श्रद्धालुओं का ग्रुप वृंदावन दर्शन करने आया था। इस ग्रुप में शामिल एक महिला एक हाथ में थैला और दूसरे हाथ में पर्स लिए मदन मोहन मंदिर के दर्शन करने जा रही थी। महिला मदन मोहन मंदिर की सीढ़ियां चढ़कर आगे बढ़ी तभी एक बंदर आया और हाथ से पर्स छीनकर भाग गया। बंदर के पर्स ले जाते ही उसे बचाने के लिए महिला ने दौड़ लगाई। वह कुछ दूर तो उसके पीछे दौड़ी ,लेकिन तभी संतुलन बिगड़ गया और वह सीढ़ियों से लुढ़कती हुई 10 फीट नीचे जा गिरी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

इस घटना में महिला के गंभीर चोट आई। महिला के घायल होते देख आसपास के लोग उसे बचाने दौड़ पड़े। मदन मोहन मंदिर के सामने रहने वाले बांके बिहारी मंदिर के गोस्वामी आशीष ने महिला को स्थानीय युवक के साथ डॉक्टर के पास भेजा। जहां उनका उपचार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed