फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Vrindavan Kumbh Mela: PWD Engineers Start Survey Of Land

वृंदावन कुंभ मेला: संतों के तेवर देख हरकत में आए अफसर

Thu, 15 Oct 2020 12:06 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 15 Oct 2020 12:06 PM IST
सार

हरिद्वार कुंभ से पहले आयोजित होने वाले वृंदावन कुंभ को लेकर अब तक कोई तैयारी स्थानीय स्तर पर नहीं की गई है। इसे लेकर
मंगलवार की शाम परिक्रमा मार्ग स्थित चैतन्य कुटी में वैष्णव संत समाज की बैठक के दौरान संतों में आक्रोश नजर आया। इसका
संदेश पहुंचते ही बुधवार को प्रात:काल ही राजस्व, पुलिस और पीडब्ल्यूडी की टीम ने वृंदावन पहुंचकर प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण
किया। 

विज्ञापन
Vrindavan Kumbh Mela: PWD Engineers Start Survey Of Land
वृंदावन में बैठक करते संत (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वृंदावन कुंभ की व्यवस्थाओं के प्रति उदासीनता से नाराज संतों के तेवर देख जिला प्रशासन हरकत में आ गया है। वृंदावन में हुई संतों की बैठक के महज 15 घंटे बाद ही प्रशासनिक, पुलिस और कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारी कुंभ मेला स्थल पहुंच गए। यमुना के दोनों ओर स्थलीय निरीक्षण किया गया। साथ ही पीडब्ल्यूडी के इंजीनियरों ने जमीन का सर्वे शुरू कर दिया है।  
विज्ञापन



हरिद्वार कुंभ से पहले आयोजित होने वाले वृंदावन कुंभ को लेकर अब तक कोई तैयारी स्थानीय स्तर पर नहीं की गई है। इसे लेकर मंगलवार की शाम परिक्रमा मार्ग स्थित चैतन्य कुटी में वैष्णव संत समाज की बैठक के दौरान संतों में आक्रोश नजर आया। इसका संदेश पहुंचते ही बुधवार को प्रात:काल ही राजस्व, पुलिस और पीडब्ल्यूडी की टीम ने वृंदावन पहुंचकर प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन



प्रथम चरण में निर्धारित भूमि के चिन्हांकन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। तहसील सदर व मांट के राजस्व अधिकारियों के साथ लोक निर्माण विभाग व विकास प्राधिकरण के अधिकारियों ने तमाम बिंदुओं को लेकर चर्चा की। इसके बाद अतिक्रमण हटाने के लिए पुलिस अधिकारियों से भी मंथन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता आरपी सिंह ने बताया कि वर्ष 2021 में होने वाले आयोजन को भव्य और दिव्य बनाने के लिए मेला क्षेत्र का निरीक्षण किया गया है।


जिससे संतों के प्रस्ताव के अनुरूप पंडाल, मार्ग, पानी, लाइट आदि की व्यवस्था की जा सके। इस दौरान तहसीलदार मांट राकेश सोनी, अवर अभियंता कुंवर आशीष, अवर अभियंता सतेंद्र सिंह, अवर अभियंता राकेश यादव, घाट दरोगा बच्चू चौधरी, पानीगांव पटवारी त्रिवेदी पाठक, सीओ सदर रमेश कुमार तिवारी, कोतवाली प्रभारी अनुज कुमार, उपनिरीक्षक राजवीर सिंह मौजूद थे।  

संतों ने डीएम से की मुलाकात
वैष्णव संत बुधवार को जिला मुख्यालय पर जिलाधिकारी से मुलाकात करने पहुंचे। यहां अयोध्या से आए महंत धर्मदास महाराज और वृंदावन से फूलडोल बिहारी दास के नेतृत्व में संतों ने डीएम सर्वज्ञराम मिश्र को मेला आयोजन के संदर्भ में व्यवस्था संबंधी ज्ञापन भी दिया। इस दौरान डीएम ने बताया कि संतों के जिला मुख्यालय आने से पहले ही प्रशासनिक टीम मेला स्थल पर पहुंच गई है।


प्रतिनिधिमंडल में निर्वाणी अखाड़ा के महंत गौरीशंकर, निर्मोही अखाड़ा के महंत राजेंद्रदास, दिगंबर अखाड़ा के महंत कृष्णदास, महंत रामकिशोर दास, महंत सुंदरदास, महंत किशोरीदास, महंत हरिशंकर दास आदि संत शामिल थे।

मांट की ओर होगी पार्किंग की व्यवस्था
यमुना के मांट की ओर स्थल पर पार्किंग की योजना है। वृंदावन कुंभ मेला यमुना के दोनों तटों पर आयोजित किया जाना प्रस्तावित है। इसमें सदर और मांट तहसील का हिस्सा शामिल है।


इसी के दृष्टिगत बुधवार को एसडीएम मांट सुरेश कुमार ने तहसील सदर, पीडब्ल्यूडी, पुलिस टीम के साथ मेला स्थल का निरीक्षण किया। एसडीएम ने बताया कि जमीन को कब्जा मुक्त कराने, साफ-सफाई व सड़के बनवाने के लिए लोक निर्माण विभाग को अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed