वृंदावन कुंभ मेला: ढाई एकड़ जमीन कब्जामुक्त नहीं करा पा रहा तहसील प्रशासन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन में 16 फरवरी से कुंभ मेला शुरू होने वाला है, लेकिन मेला क्षेत्र में करीब ढाई एकड़ जमीन का पेंच अभी भी फंसा है। यमुना तट की करीब 56 एकड़ जमीन को सरकारी बताने वाला जिला प्रशासन परिक्रमा मार्ग की जमीन को अपने कब्जे में अब तक नहीं ले सका है। तहसील प्रशासन की स्थिति जमीन को लेकर संदेहास्पद बनी हुई है।
वृंदावन कुंभ मेला क्षेत्र से जुड़े यमुना के तट पर स्थित खादर की जमीन भी तहसील के राजस्व रिकार्ड में किसी के नाम दर्ज है। प्रशासन जमीन को मेला के उपयोग में लाने के लिए अब तक कोई कदम नहीं उठा सका है। संपूर्ण क्षेत्र में स्थायी और अस्थायी अतिक्रमण को ध्वस्त करने वाले अधिकारी इस स्थल पर पहुंचकर चुप्पी साध लेता है।
गुरुवार को भी आसपास की झुग्गी-झोंपड़ी तोड़ने के बाद तहसील और नगर निगम की टीम लौट आई। बताया जा रहा है कि तहसील प्रशासन ने अपनी कमजोर स्थिति को देखते हुए उक्त स्थल के भू-स्वामी से पार्किंग की व्यवस्था की सहमति प्राप्त की है। इससे मेला क्षेत्र में होने के कारण जमीन का भी उपयोग किया जा सकेगा। हालांकि प्रशासन की प्रक्रिया पर वृंदावनवासी और संत सवाल खड़े कर रहे हैं।
अपर नगर आयुक्त एवं वृंदावन क्षेत्र प्रभारी सतेंद्र कुमार तिवारी ने बताया कि जिस जमीन को तहसील कर्मी खाली करने के लिए चिह्नित करते हैं, नगर निगम की टीम उसे कब्जामुक्त करा देती है। परिक्रमा मार्ग स्थित करीब ढाई एकड़ जमीन को लेकर तहसील की स्थिति स्पष्ट नहीं है। इस कारण उसे समतल नहीं किया जा सका है।
नगर निगम ने मेला क्षेत्र में हटाईं झुग्गी-झोंपड़ी
परिक्रमा मार्ग स्थित कुंभ मेला क्षेत्र में बनी झुग्गी-झोंपड़ियों को नगर निगम की टीम ने तहसील प्रशासन के सहयोग से हटाया। इस मौके पर पुलिस बल भी मौजूद रहा।