फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Vrindavan Kumbh Mela 2021: Toilets To Be Constructed At Kumbh Mela In Vrindavan

वृंदावन कुंभ मेला: स्वच्छता का संदेश देंगे परिसर में बनने वाले 400 शौचालय

Thu, 21 Jan 2021 12:02 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 21 Jan 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
Vrindavan Kumbh Mela 2021: Toilets To Be Constructed At Kumbh Mela In Vrindavan
वृंदावन कुंभ मेला 2021: कुंभ को लेकर होता कार्य - फोटो : अमर उजाला

वृंदावन कुंभ मेला स्थल (संत समागम) में 400 शौचालय बनाए जाएंगे ताकि यहां आने वाले श्रद्धालुओं और संतों को कोई परेशानी न हो सके। इसके पीछे मकसद कुंभ मेले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वच्छता का संदेश देना भी होगा। इसके अलावा पूरे कुंभ मेला स्थल पर साफ-सफाई भी बेहतरीन रहे, इसका इंतजाम भी नगर निगम ने कर लिया है। कुंभ मेले के दौरान मथुरा-वृंदावन से जाने के बाद श्रद्धालु और संत एक सुंदर शहर की छवि लेकर जा सकेंगे।

विज्ञापन


ठाकुर बांकेबिहारी की नगरी वृंदावन यमुना तक पर 16 फरवरी से 25 मार्च तक कुंभ मेला (संत समागम) का आगाज होगा। इस कुंभ में कई अखाड़े और संत, महंतों, महामंडलेश्वर के अलावा श्रद्धालुओं का भी आगमन होगा। 25 मार्च तक चलने वाले कुंभ मेले में कोई परेशानी न हो, इसके लिए नगर निगम पूरी शिद्दत से जुटा है। श्रद्धालु और संतों के लिए नगर निगम 400 शौचालय बनवा रहा है।
विज्ञापन


इन शौचालय के निर्माण से नगर निगम स्वच्छता को संदेश पूरी देश में देगा। इसके अलावा सफाई व्यवस्था का भी पूरा इंतजाम किया गया है। तीन शिफ्टों में 750 सफाईकर्मियों की ड्यूटी लगाकर गंदगी मुक्त कुंभ मेला बनाने की कवायद नगर निगम से शुरू कर दी है। अपर नगर आयुक्त सत्येंद्र तिवारी ने बताया कि 400 शौचालय, 300 लघुशंकालय और 240 स्ननागार नगर निगम बनवाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

महापौर-नगर आयुक्त बनाए हैं कुंभ मेला स्थल पर नजर
महापौर डॉ. मुकेश आर्य बंधु और नगर आयुक्त रविंद्र कुमार मांदड़ वृंदावन कुंभ मेला पर पूरी नजर बनाए हुए हैं। बुधवार को महापौर कुंभ मेला स्थल पर व्यवस्थाओं का जायजा लेने गए तो नगर आयुक्त उनसे पहले मंगलवार को कुंभ मेला स्थल का निरीक्षण करने पहुंचे। यहां पर महापौर और नगर आयुक्त ने व्यवस्थाओं को जल्द दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

कुंभ मेला स्थल पर सफाई का रहेगा विशेष ध्यान: मांदड़
कुंभ मेला स्थल पर 400 शौचालय बनवाए जाएंगे। यहां आने वाले संतों और श्रद्धालुओं को कोई भी परेशानी न हो। इसके अलावा कुंभ मेला स्थल पर गंदगी न रहे, इसके इंतजाम भी किए गए हैं। स्वच्छता का संदेश पूरे देश में जाए और मथुरा की अलग छवि बने, यह नगर निगम को मकसद है।
-रविंद्र कुमार मांदड़, नगर आयुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed