फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Vrindavan banke bihari mandir incident devotees were horrified by collapse of house steps stopped

वृंदावन में हादसा: मकान के ढहने से सहम गए श्रद्धालु, थम गए कदम, हर तरफ मची थी चीख पुकार, भगदड़...

Wed, 16 Aug 2023 09:26 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा
अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 16 Aug 2023 09:26 AM IST
सार

मथुरा के वृंदावन में हादसे का शिकार सभी लोग श्रीबांके बिहारी के दर्शन के कर मंदिर से महज 10 मिनट पहले ही बाहर निकले थे और दुसायत मोहल्ले के निकासी मार्ग से वापस लौट रहे थे। वहीं, पांच अन्य घायल हैं, इनकी भी हालत गंभीर है।

विज्ञापन
Vrindavan banke bihari mandir incident devotees were horrified by collapse of house steps stopped
Vrindavan incident - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के मथुरा जिले के वृंदावन में मंगलवार को एक जर्जर मकान के ढहने से उसके मलबे में दबकर पांच लोगों की मौत हो गई। यह हादसा श्रीबांके बिहारी मंदिर से महज 200 मीटर की दूरी पर हुआ। हादसे के समय हजारों की संख्या में श्रद्धालु मंदिर परिसर के आसपास थे। हादसा होने के बाद सभी कुछ देर के लिए सहम गए। 
विज्ञापन


श्रद्धालुओं ने यहां वहां होकर खुद को बचाया। चारों ओर अफरा-तफरी मच गई। हालात भगदड़ जैसे बन गए। गनीमत रही कि स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं ने धैर्य से काम लिया और भगदड़ नहीं होने दी। अगर, यहां भगदड़ मच जाती तो अनेकों लोगों  की जान मुसीबत में पड़ सकती थी।
विज्ञापन


हादसा करीब 5.45 बजे करीब हुआ। स्वतंत्रता दिवस की छुट्टी होने के चलते यहां श्रद्धालुओं का भारी रैला आया हुआ था। शाम को श्रीबांके बिहारी मंदिर को दर्शन के लिए खोला गया। उसके कुछ देर बाद ही यह हादसा हो गया। हादसे ने पल भर में भक्ती भरे माहौल में मातम पसरा दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर राहत-बचाव कार्य के लिए पहुंची। डीएम, एसएसपी अस्पताल पहुंचे। आगरा से देर शाम को एडीजी आगरा जोन राजीव कृष्ण, आईजी रेंज आगरा दीपक कुमार भी घटना स्थल के लिए रवाना हुए।

वृंदावनः श्रीबांके बिहारी के दर्शन के 10 मिनट बाद ही मौत ने मार पांच श्रद्धालुओं पर झपट्टा
बताया जा रहा है कि हादसे का शिकार सभी लोग श्रीबांके बिहारी के दर्शन के कर मंदिर से महज 10 मिनट पहले ही बाहर निकले थे और दुसायत मोहल्ले के निकासी मार्ग से वापस लौट रहे थे। वहीं, पांच अन्य घायल हैं, इनकी भी हालत गंभीर है।

 

श्रीबांके बिहारी मंदिर से महज 200 मीटर दूर निकासी मार्ग पर स्थित विष्णु बाग वाला का मकान दशकों पुराना है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार पिछले दिनों आई बाढ़-बारिश के बाद मकान और भी खतरनाक स्थिति में आ गया। मंगलवार शाम को 5.45 बजे इसका छज्जा और छत की बाउंड्रीवाल भरभराकर गिर गई। 


 

नीचे से गुजर रहीं श्रद्धालु 50 वर्षीय गीता कश्यप पत्नी एसएन कश्यप निवासी जरौली फेस-2, कानपुर, अरविंद कुमार यादव (35) पुत्र बम्बुराहिया कालोनी, कानपुर नगर, रश्मि गुप्ता (40) पत्नी जितेंद्र गुप्ता जरौली फेस-2, कानपुर नगर, अंजू मुगई (50) पत्नी संदीप निवासी कृष्णा अपार्टमेंट, ओमेक्स, वृंदावन, चंदन राय (30) पुत्र हरेंद्र राय निवासी भगवानपुर, देवरिया की मकान के मलबे के नीचे दब गईं, इनकी मौके पर ही मौत हो गई। 

 

इनके अलावा 14 वर्षीय खुशीपाल पुत्र मनोज निवासी फरिया, फिरोजाबाद, 30 वर्षीय अनामिका पत्नी राहुल निवासी जरौली फेस-2, कानपुर, अकांक्षा मुगई (25) पुत्री संदीप निवासी कृष्णा अपार्टमेंट, ओमेक्स, वृंदावन, पंकज मारवा (49) पुत्र नरेंद्र कुमार मारवा निवासी अशोका एन्क्लेव, फरीदाबाद गंभीर रूप से घायल हो गए।  


 

वृंदावन हादसा: मृतकों के आश्रितों को 4-4 लाख रुपये मुआवजा
मथुरा जिले के वृंदावन में श्रीबांके बिहारी मंदिर से महज 200 मीटर की दूरी पर एक जर्जर मकान का छज्जा और छत की बाउंड्रीवाल ढहने से उसके मलबे में दबकर पांच श्रद्धालुओं की मौत की घटना पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने शोक संवेदना जाहिर की है। 

 

साथ ही मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये बतौर मुआवजा देने की घोषणा की है। साथ ही घायलों के निशुल्क उपचार की भी घोषणा की है। मगर, मंगलवार देर रात तक इस हादसे के पीछे कारण जानने और लापरवाहों के चेहरे सामने लाने के लिए जांच की कोई घोषणा नहीं हुई है। 
 

सीएम योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट किया है ''शोकाकुल परिजनों के प्रति संवेदनाएं हैं। जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना है।

डीएम पुलकित खरे ने बताया कि मुख्यमंत्री की ओर से दुखद घटना का संज्ञान लेते हुए सभी मृतकों के परिवारों को 4-4 लाख रुपये की सहायता धनराशि एवं सभी घायलों का नि:शुल्क इलाज की घोषणा की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed