{"_id":"4b6a44124436352852a523c96bf794ee","slug":"voting-camp-in-amar-ujala-office-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुछ ही दिन की मेहनत रंग लाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुछ ही दिन की मेहनत रंग लाई
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा
Updated Tue, 01 Dec 2015 02:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश के पहले 20 स्मार्ट शहरों में अपने शहर को शामिल कराने के लिए अमर उजाला स्टाफ ने भी ऑनलाइन वोटिंग कर अपनी भागीदारी निभाई। गुरुद्वारा गुरू का ताल स्थित अमर उजाला कार्यालय पर सोमवार को आयोजित वोटिंग कैंप में लैपटॉप और स्मार्ट फोन के जरिए सभी ने ऑनलाइन वोट डाले। साथ ही भारत सरकार की वेबसाइट पर अपने सुझाव भी दिए। इस दौरान मुख्य रूप से उपस्थित महापौर इंद्रजीत सिंह आर्य ने स्मार्ट सिटी के लिए शहरवासियों द्वारा जमकर की गई वोटिंग पर संतोष व्यक्त किया। कहा कि पिछले दस दिनों में वोटिंग ग्राफ काफी चढ़ा। लोगों ने जिस उत्साह से वोटिंग में भाग में लेकर अपना योगदान दिया है, उसकी बदौलत टॉप 20 में अपने शहर के शामिल होने की संभावना काफी अधिक बढ़ गई हैं। नगर निगम के मुख्य वित्त अधिकारी एचआर गुप्ता ने कहा कि शुरुआत में कई शहर वोटिंग में अपने शहर से आगे चल रहे थे लेकिन कुछ ही दिनों में ताजनगरी के बाशिंदों ने सभी को पीछे छोड़ दिया। ये जागरूकता का ही नतीजा है। कंप्यूटर केंद्र के चीफ कंसलटेंट जीपी अग्रवाल और उनकी टीम ने ऑनलाइन वोटिंग में अमर उजाला स्टाफ की मदद की। प्रजेंटेशन के माध्यम से उन्हें वोटिंग का तरीका समझाया गया। इस दौरान सपा पार्षद दल के नेता मुकेश यादव भी मौजूद थे।
विज्ञापन