फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   voter

मतदाताओं के सत्यापन को आज से घर-घर पहुंचे बीएलओ

Wed, 30 Sep 2020 10:42 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
voter
मैनपुरी। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के प्रथम चरण में मतदाता पुनरीक्षण अभियान एक अक्तूबर से शुरू होगा। बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) घर-घर जाकर मतदाता सूची का सत्यापन करने के साथ ही 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवाओं को मतदाता सूची में शामिल करेंगे। इसके लिए तहसीलवार बीएलओ को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन

जिले की 449 ग्राम पंचायतों में इस बार त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव संपन्न कराया जाना है। इसके लिए चुनाव आयोग के आदेश के अनुसार एक अक्तूबर से मतदाता पुनरीक्षण अभियान शुरू किया जाएगा। जिले की छह तहसीलों में उप जिलाधिकारियों ने मतदान केंद्र वार बीएलओ तैनात कर दिए हैं। अब तक कुल 980 के करीब बीएलओ को मतदाता पुनरीक्षण अभियान की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बाद में मतदान केंद्रों की संख्या और मतदाताओं के आधार पर इसमें संशोधन किया जाएगा। बीएलओ बृहस्पतिवार से घर-घर जाकर मतदाता सूचियों का सत्यापन करेंगे।
विज्ञापन

सुपरवाइजर करेंगे बीएलओ के कार्य का सत्यापन
बीएलओ अपना काम पूरी ईमानदारी से कर रहे हैं या नहीं इसकी निगरानी के लिए सुपरवाइजर की तैनाती की जाएगी। चुनाव आयोग के अनुसार प्रत्येक न्याय पंचायत पर सुपरवाइजर तैनात किया जाएगा। जिले में कुल 80 न्याय पंचायतों पर 80 सुपरवाइजर तैनात कर दिए गए हैं। हालांकि चुनाव आयोग के आदेश के अनुसार अगर किसी न्याय पंचायत में 20 से अधिक मतदान केंद्र हैं तो सुपरवाइजर की संख्या दो हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मतदाता पुनरीक्षण अभियान की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बीएलओ आज से घर-घर जाकर मतदाता सूचियों का सत्यापन करने के साथ ही नए नाम मतदाता सूची में शामिल करेंगे। - ईशा प्रिया, प्रभारी जिला निर्वाचन अधिकारी, पंचायत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed