फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Voter list will be available in Urdu language at 442 booths of Firozabad Assembly

यूपी चुनाव 2022: फिरोजाबाद विधानसभा की मतदाता सूची उर्दू भाषा में भी होगी तैयार

Tue, 11 Jan 2022 06:09 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 11 Jan 2022 06:09 PM IST
सार

फिरोजाबाद विधानसभा के 442 बूथों पर उर्दू भाषा में मतदाता सूची उपलब्ध होगी। क्योंकि इन इलाकों में बहुत से मतदाता ऐसे हैं, जिन्हें सिर्फ ऊर्दू भाषा का ही ज्ञान है। 

विज्ञापन
Voter list will be available in Urdu language at 442 booths of Firozabad Assembly
यूपी चुनाव 2022 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

निर्वाचन आयोग ने मुस्लिम बाहुल्य सीटों की मतदाता सूची को उर्दू में प्रकाशित कराए जाने के निर्देश सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को दिए हैं, ताकि उर्दू को पढ़ने वाले मतदाताओं को सूची में अपना नाम देखने में कोई दिक्कत न हो। मतदान वाले दिन यह मतदाता सूची विधानसभा क्षेत्र के सभी बूथों पर रहेगी। इस आदेश के तहत फिरोजाबाद विधानसभा की मतदाता सूची भी ऊर्दू भाषा में तैयार होगी। 

विज्ञापन

 जिले में विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारी जिला प्रशासन द्वारा युद्धस्तर पर की जा रही है। विधानसभा निर्वाचक नामावली का फाइनल प्रकाशन होने के साथ ही भारत निर्वाचन आयोग ने प्रदेश के उन जिलों की ऐसा विधानसभा क्षेत्र, जहां मुस्लिम मतदाता बड़ी संख्या में है, की मतदाता सूची को हिंदी के साथ ही उर्दू में प्रकाशित कराए जाने के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन

442 बूथों पर ऊर्दू में भी होगी मतदाता सूची
निर्वाचन आयोग की ओर से आदेश आने के बाद जिले की फिरोजाबाद विधानसभा के 442 बूथों पर जाने वाली मतदाता सूची हिंदी के साथ-साथ उर्दू भाषा की भी होगी। क्योंकि बहुत से मुस्लिम वोटर को सिर्फ उर्दू भाषा का ही ज्ञान है। आयोग का आदेश आने के साथ ही स्थानीय जिला प्रशासन की ओर से उर्दू में सूची प्रकाशित करवाने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए उर्दू के जानकार स्टाफ का भी सहयोग लिया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

फिरोजाबाद विधानसभा के मतदाता एक नजर में
पुरुष मतदाता- 234343 
महिला मतदाता- 202185 
थर्ड जेंडर- 51
कुल मतदाता- 436579

एडीएम एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले की फिरोजाबाद विधानसभा की उर्दू में मतदाता सूची का प्रकाशन कराया जाएगा। इसकी कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है। ताकि मतदान के लिए बूथों पर जाने वाले मतदाताओं को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होने पाए। 

20 फरवरी को होगा मतदान 
फिरोजाबाद जिले की पांचों विधानसभा सीटों के लिए तीसरे चरण के तहत 20 फरवरी को मतदाना होगा। पांचों विधानसभा सीट के लिए अभी तक किसी भी राजनीतिक दल ने प्रत्याशी फाइनल नहीं किए हैं। भाजपा के साथ सपा, बसपा, कांग्रेस में अभी तक प्रत्याशियों को लेकर मंथन चल रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed