फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   voteing

दिन चढ़ने के साथ बढ़ी वोटिंग की रफ्तार

Fri, 30 Oct 2015 01:54 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा Updated Fri, 30 Oct 2015 01:54 AM IST
विज्ञापन
voteing
पंचायत चुनाव के चौथे चरण में गुरुवार को मतदान की शुरूआत काफी धीमी रही। इसके बाद दिन चढ़ने के साथ वोटिंग की रफ्तार बढ़ती चली गई। दिन भर चले मतदान के बाद जैतपुर में 59, बाह में 54 और पिनाहट में 58 फीसदी मतदाताओें ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जिला पंचायत के 104 और बीडीसी के 829 प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटिका में बंद हो गया है। अब सबकी निगाहें एक नवंबर को होने वाली मतगणना पर टिकी हैं।
विज्ञापन

धीमी गति से शुरू हुए मतदान के पहले दो घंटे में बाह में 10 फीसदी, जैतपुर में सिर्फ 5 फीसदी लोग ही घरों से बाहर निकले। इसके बाद दिन चढ़ने के साथ मतदान की रफ्तार बढ़ी। 9 से 11 बजे तक जैतपुर में मतदान का आंकड़ा 22 फीसदी तक पहुंच गया। जबकि बाह में 20 फीसदी रहा।
विज्ञापन

इसके बाद आसमान में छाये बादलों ने फिर से मतदान की रफ्तार थाम दी। जैतपुर में 11 से 1 बजे तक 30 फीसदी और बाह में एक बजे तक जैतपुर के मुकाबले ज्यादा वोटर घरों से बाहर निकले। आंकड़ा 41 फीसदी तक पहुंच गया। एक से तीन बजे तक जैतपुर में मतदान का आंकड़ा 52 फीसदी पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाह में तीन बजे तक 49 फीसदी वोटिंग हो गई। मतदान समापन तक बाह में 54 फीसदी और जैतपुर में 59 फीसदी मतदान हुआ। इसके साथ ही प्रत्याशियों का भाग्य मत पेटिका में बंद हो गया है। अब मतगणना पर सबकी निगाहें टिक गई हैं। पिनाहट ब्लाक क्षेत्र में छुटपुट घटनाओं के बीच 58 प्रतिशत मतदान हुआ। साठ केंद्रों के 186 बूथों पर 255 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मत पेटियों में कैद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed