फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   vote in agra

आगरा में छिटपुट झड़पों के बीच 67 फीसदी मतदान

Mon, 12 Oct 2015 02:11 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा Updated Mon, 12 Oct 2015 02:11 AM IST
विज्ञापन
vote in agra
ब्लॉक    : मतदान
विज्ञापन

एत्मादपुर : 69 प्रतिशत
खंदौली  : 73 प्रतिशत
फतेहाबाद : 63 प्रतिशत
शमसाबाद : 64 प्रतिशत
जिला एवं क्षेत्र पंचायत के प्रथण चरण के मतदान में हिंसा की छिटपुट घटनाओं के बीच 67.25 फीसदी वोट पड़े। मतदान में 73 फीसदी के साथ खंदौली ब्लाक  सबसे आगे और फतेहाबाद (63) सबसे पीछे रहा। जिला पंचायत के 234 और क्षेत्र पंचायत सदस्य के 1834 उम्मीदवारों की किस्मत एक नवंबर तक के लिए मतपेदियों में कैद हो गई।
रविवार को चार ब्लाक के बीडीसी और जिला पंचायत की 15 सीटों के लिए वोट डाले गए। कड़े सुरक्षा इंतजामों के दावों के बावजूद कई जगह बवाल हुआ। सबसे ज्यादा घटनाएं बरहन क्षेत्र में हुईं। यहां के नगला सुखदेव मतदान स्थल से भीड़ हटा रही पुलिस पर पथराव हुआ तो उसने जवाब में लाठी बरसाकर खदेड़ दिया। पथराव से गांव के प्रियंका, जगदीश और राजवीर को चोटें आईं। यहां आधा घंटा मतदान ठप रहा। जमालनगर भेंस केंद्र पर फर्जी मतदान पर विवाद में दो पक्षों के बीच हवाई फायरिंग हुई। पुलिस ने लाठियां फटकार कर भीड़ को खदेड़ा। नगला चन्द्रभान में जिला पंचायत के दो उम्मीदवारों के एजेंटों के बीच इसी मुद्दे पर हाथापाई हुई। एक पक्ष ने हवा में गोलियां भी चलाईं। नगला नीम में दोपहर बसपा और सपा समर्थितप्रत्याशियों के समर्थकों में हाथापाई हुई। फतेहाबाद के जगराजपुर में बूथ संख्या 169 पर फर्जी वोटिंग के पीछे मारपीट के चलते आधा घंटे तक मतदान बाधित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed