फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Vomiting, diarrhea, and food poisoning cases double, with emergency rooms full.

Agra News: उल्टी-दस्त, फूड पॉइजनिंग के मरीज हुए दोगुना, इमरजेंसी फुल

Mon, 29 Jun 2026 02:22 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
Vomiting, diarrhea, and food poisoning cases double, with emergency rooms full.
आगरा। पारा 43 डिग्री के पार पहुंच गया है। इससे इमरजेंसी में डिहाइड्रेशन, उल्टी-दस्त, पेट में दर्द, फूड पॉइजनिंग, टाइफाइड और पीलिया के मरीज एक सप्ताह में दोगुना हो गए हैं। एसएन मेडिकल कॉलेज में आसपास के जिलों से गंभीर मरीजों को भेजा जा रहा है। इससे इमरजेंसी फुल चल रही है।
विज्ञापन

मरीजों की भीड़ को देखते हुए 24 घंटे के बजाय 10-15 घंटों में इमरजेंसी से वार्ड में शिफ्ट करना पड़ रहा है। इमरजेंसी में 80 बेड हैं। इसमें मेडिसिन और बाल रोग के वार्ड में 20-20 बेड की व्यवस्था है। भीषण गर्मी और लू के साथ ही दोनों वार्ड में बुखार, उल्टी-दस्त, पेट में दर्द के भी मरीज आ रहे हैं। इनमें ऐसे मरीज अधिक हैं, जिनकी शुरुआती इलाज खुद या फिर झोलाछाप से कराने पर हालत खराब हो गई।
विज्ञापन

इमरजेंसी के मेडिसिन विभाग के डॉ. चंद्रप्रकाश गौतम ने बताया कि गर्मी के कारण डायरिया, ओवर ईटिंग या दूषित खानपान से फूड पॉइजनिंग के मरीज भी आ रहे हैं। पसीना अधिक निकलने से घबराहट, बीपी कम होने की समस्या लेकर भी मरीज बढ़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------

गंभीर हाल में दूसरे जिलों से आ रहे मरीज

मे़डिकल कॉलेज की इमरजेंसी में आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, शिकोहाबाद, कासगंज, हाथरस, फर्रुखाबाद समेत आसपास के अन्य जिलों से भी मरीज भर्ती होने आ रहे हैं। इनमें अधिकांश की हालत गंभीर मिलती है। इनमें बच्चे और धूप-गर्मी में कार्य करने वाले लोग अधिक हैं।

इन बातों का रखें ध्यान:
जोड़ों में अकड़न, कमजोरी, चक्कर आना, सिर दर्द, पसीना आना तो तत्काल डॉक्टर को दिखाएं
घर से बाहर निकलने से पहले नाश्ता करें, दो गिलास पानी पिएं, सूती कपड़े और शरीर ढककर रखें।
बाहर जाते वक्त चश्मा लगाएं, सिर को गमछे से ढकें या टोपी लगाएं। चप्पल के बजाय जूते पहनें।
तरबूज, खरबूज, ककड़ी, खीरा, अंगूर आदि रसदार फल खाएं। लस्सी, छाछ, नींबू पानी पिएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed