फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   vivekanand jayanti

स्वाामी विवेकानंद की जयंती मनाई

Sun, 12 Jan 2020 11:47 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2020 11:47 PM IST
विज्ञापन
vivekanand jayanti
12एमएनपी-30-भोगांव के एक गांव में विवेकानंद जयंती पर केक काटते भाजपाई - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। स्वामी विवेकानंद की जयंती जिलेभर में युवा दिवस के रूप में धूमधाम से मनाई गई। स्कूलों और कॉलेजों में कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें याद किया गया। सामाजिक संगठनों ने सेवा कार्य कर जयंती मनाई। जगह-जगह विचार गोष्ठी और शिविर लगाए गए।
विज्ञापन

रविवार को शहर के कुंवर आरसी महिला डिग्री कॉलेज में विचार गोष्ठी हुई। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. शैफाली यादव ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। संयुक्त सचिव डॉ. सुशीला त्यागी ने कहा कि स्वामी जी राष्ट्र निर्माता, हिंदू धर्म के महान प्रचारक और हिंदुस्तान के चिंतक के रूप में आज भी युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। डॉ. कुसुम यादव ने भी विचार रखे। सुदिती ग्लोबल एकेडमी में आयोजित कार्यक्रम का प्रशासनिक प्रधानाचार्य डॉ. कुसुम मोहन एवं उप प्रधानाचार्य जयशंकर तिवारी ने शुभारंभ किया।
विज्ञापन

कैंपस कोऑर्डीनेटर अलका दुबे, वरिष्ठ अध्यापक डॉ. ओमेश जादौन, राधारमण तिवारी, शिवम मित्तल, शैफाली शुक्ला, अक्षय दीक्षित, अनीश शुक्ला, पूजा दुबे, स्मिता दीक्षित उपस्थित रहे। डॉ. किरन सौजिया स्कूल की एनएसएस इकाई ने गांव ताबेपुर में शिविर लगाकर जयंती मनाई। कार्यक्रम अधिकारी विष्णु हरि, सभासद विशंभर सिंह, प्रवक्ता राजेंद्र कटियार, सभासद विशंभर सिंह राजपूत मौजूद रहे। विद्यार्थी परिषद ने एकरसानंद संस्कृत महाविद्यालय में गोष्ठी का आयोजन किया। नेहरू युवा केंद्र कार्यालय पर भी कार्यक्रम हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वामी विवेकानंद की जयंती पर संत विवेकानंद हायर सेकेंडरी स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व सांसद तेजप्रताप यादव, विधायक सोबरन सिंह यादव, पूर्व विधायक अनिल यादव ने स्वामी विवेकानंद के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। इस दौरान विवेक पांडेय, अंकित यादव, निखिल, सांजल, मोहित, राम मोहन आदि उपस्थित रहे। मोहल्ला संघईयान में अनुराधा चतुर्वेदी, कुलदीप, अमरकांत, स्नेहा वर्मा, आन्या, कृति जैन, हर्षित आदि ने स्वामी जी के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला।
भोगांव। रजवाना रोड स्थित ताउनी देवी मंदिर के पास जयराम लोधी के फार्म हाउस पर स्वामी विवेकानंद और भाजपा सांसद स्वामी सच्चिदानन्द हरि साक्षी महाराज का जन्मदिन केक काटकर मनाया गया। आरसी वर्मा, डॉ. विवेक राजपूत, कश्मीर सिंह लोधी, महाराज सिंह लोधी, सुनील लोधी, अनुभव गुप्ता, आस्तेद्र गुप्ता, संजीव राजपूत, विश्वमोहन राजपूत, गोपाल दास लोधी आदि उपस्थित रहे।

जरूरतमंदों को बांटे कपड़े
बेवर। दिव्य प्रेम सेवा मिशन की मैनपुरी इकाई ने जरूरतमंद बच्चों को स्वेटर, जूते, चप्पल व फल वितरित किए। कार्यक्रम में हिंदू युवा वाहिनी बेवर व नवीगंज के पदाधिकारी शामिल हुए। सरितकांत भाटिया, सतेंद्र सिंह चौहान, जिला उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र चौहान, सुजीत चौहान, शिवपाल चौहान, राजू मिश्र, सुमित सिकवार आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed