फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Vivek became champion in five thousand meter race

Agra News: पांच हजार मीटर दौड़ में विवेक बने चैंपियन

Fri, 11 Oct 2024 03:15 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 11 Oct 2024 03:15 AM IST
विज्ञापन
Vivek became champion in five thousand meter race
कासगंज। जनपदीय युवा समारोह के दूसरे दिन दौड़ और भाला फेंक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। पांच हजार मीटर दौड़ में विवेक और तीन हजार मीटर में चरन देवी सबसे तेज धावक बनी।
विज्ञापन

समारोह संयोजक श्रीगणेश इंटर कॉलेज प्रधानाचार्य एचपीएन दुबे, सह संयोजक एसकेएम इंटर कॉलेज प्रधानाचार्य डीएस पाल ने 5000 मीटर दौड़ प्रतियोगिता का हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। इस प्रतियोगिता में श्रीगणेश इंटर कॉलेज के छात्र विवेक विजेता बने। 3000 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान शेरवानी इंटर कॉलेज न्योली की चरन देवी ने, 200 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान श्रीमती द्रौपदी देवी जाजू बालिका इंटर कॉलेज की प्रियांशी ने प्राप्त किया।
विज्ञापन

भाला फेंक बालिका वर्ग में प्रथम स्थान पुत्तू लाल बघेल इंटर कॉलेज गिरधरपुर की मधु, भाला फेंक में बालक वर्ग में प्रथम स्थान एसबीआर इंटर कॉलेज पटियाली के बनारसी बाबू ने प्राप्त किया। इस दौरान प्रधानाचार्य आलोक दुबे, जयंत गुप्ता, समीक्षा सिंह जादौन, गोपाल सिंह राघव, एदल सिंह, अभिषेक पांडे, रईस अहमद हाशमी, डॉ. रामजीलाल वर्मा, कांति प्रसाद वर्मा, भरत सिंह वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed