{"_id":"689a56c047e5b162b0071741","slug":"visiting-the-taj-will-become-easier-traffic-disruption-will-be-eliminated-agra-news-c-25-1-mbd1042-839146-2025-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: महिलाओं ने रचाई मेहंदी, डांडिया पर किया नृत्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: महिलाओं ने रचाई मेहंदी, डांडिया पर किया नृत्य
विज्ञापन
आगरा। खिल गई है रंगोली सी, ये मेहंदी मेरे हाथों की..., रंग नहीं मेरे बिना, मैं हूं खुश रंग हिना गीतों पर महिलाओं ने तीजड़ी पर्व की पूर्व संध्या पर जमकर नृत्य किया। सिंधु सेवा संगम महानगर ने मेहंदी नाइट कार्यक्रम का आयोजन सिंधु भवन कमला नगर में किया। तीजड़ी पर्व सुहागिन महिलाएं पति की दीर्घायु की कामना के लिए व्रत रखती हैं।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. पदमा विश्वानी और समाजसेवी अंजू दियालानी ने भगवान झूलेलाल की तस्वीर के समक्ष दीप जलाकर किया। करीब 600 महिलाओं के अपने हाथों में अपने पिया के नाम की मेहंदी लगाई। गायिका विद्या शर्मा और गायक मोहित अस्नानी की आवाज का जादू ऐसा चला कि सब नाचने पर मजबूर हो गए। इस मौके पर भाविका दियालानी, मधु माखीजा, रश्मि बुधरानी, सिद्धि आयलानी, नैना जेठवानी, आशा माखीजा, पूजा सेवकानी, डॉ. कैलाश विश्वानी, सूर्य प्रकाश, अमृत माखीजा आदि मौजूद रहे।
सुहागिन महिलाएं आज रखेंगी व्रत
तीजड़ी पर्व पर सुहागिन महिलाएं सोलह शृंगार कर व्रत रखती हैं। जिनका विवाह तय हो गया है वो युवतियां इस व्रत को रखती है। मीडिया प्रभारी मेघराज दियालानी ने बताया कि महिलाएं दिनभर निराहार रहेगी और दोपहर में कथा सुनने के पश्चात तीजड़ी माता का पूजन करेंगी। शाम को चांद देखने के बाद व्रत खोलेंगी।
विज्ञापन
मेहंदी नाइट में दिखा उत्साह
आगरा। जय झूलेलाल सेवा संगठन एवं वीएसएसएस वूमेंस विंग्स का मेहंदी उत्सव और डांस नाइट का आयोजन कमला नगर में किया गया। शुभारंभ सिंधी सेंट्रल पंचायत के अध्यक्ष चंद्रप्रकाश सोनी और वरिष्ठ उपाध्यक्ष घनश्यामदास देवनानी ने किया। मीडिया प्रभारी तरुण कुमार ने बताया कि मेहंदी नाइट में लगभग 400 महिलाओं ने भाग लिया। दीदी भगवती साजनानी का विशेष सहयोग रहा। इस मौके पर अध्यक्ष दीपक अतवाणी, महामंत्री राजीव नागरानी, परमानंद आतवानी, भजनलाल प्रधान, श्याम भोजवानी, जगदीश डोडानी, कमल जुमानी, वर्षा वंजानी, कशिश नैनानी आदि मौजूद रहे।