फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Vision Document Draft handed over to State Government

ताज: प्रदेश सरकार को सौंपा विजन डॉक्यूमेंट ड्राफ्ट, अधिकारियों से मांगा सुझाव

Sat, 15 Dec 2018 04:40 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 15 Dec 2018 04:40 AM IST
विज्ञापन
Vision Document Draft handed over to State Government
प्रतीकात्मक तस्वीर
ताजमहल को प्रदूषण से बचाकर सदियों तक सहेजने के लिए सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर बनाए जा रहे विजन डॉक्यूमेंट ड्राफ्ट को प्रदेश सरकार को सौंप दिया गया है। 
विज्ञापन


दिल्ली के स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर ने फाइनल विजन डॉक्यूमेंट तैयार कर इसे ताज ट्रिपेजियम जोन अथारिटी को भी भेज दिया है। इस ड्राफ्ट पर भी एसपीए ने उद्योग, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड सहित अन्य विभागों के अफसरों से अध्ययन कर आपत्तियां और सुझाव मांगे हैं, 

जिन्हें फाइनल ड्राफ्ट में शामिल किया जा सके। इसके बाद इसे 6 फरवरी को सुनवाई से पहले सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया जाएगा। ताजमहल के आसपास बढ़ते प्रदूषण के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बीते साल दिसंबर में विजन डाक्यूमेंट तैयार कराने के निर्देश दिए थे। 
विज्ञापन


एक साल बाद भी विजन डाक्यूमेंट तैयार नहीं हो सका, जबकि सुप्रीम कोर्ट ने इसे चार महीने में दाखिल करने का आदेश दिया था। विजन डाक्यूमेंट तैयार कर रहे स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर ने सुप्रीम कोर्ट में नवंबर में हुई सुनवाई के लिए दौरान विजन डॉक्यूमेंट तैयार करने को और समय मांगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 एसपीए ने 480 पेज का विजन डाक्यूमेंट ड्राफ्ट तैयार किया है, जिसे टीटीजेड से संबंधित समस्त अफसरों को भेजा गया। इसका अध्ययन करने के बाद हर विभाग के अधिकारी मंडलायुक्त को अपने सुझाव भी देंगे। 

सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर नई दिल्ली की संस्था ने फाइनल विजन डाक्यूमेंट तैयार किया है। फिरोजाबाद से संबंधित विजन डाक्यूमेंट का हमने प्रिंट आउट कर लिया है। इसका अध्ययन बारीकी से किया जाएगा, जो कमियां सामने आएंगी उन्हें ठीक करने के लिए अपने सुझाव भी दिए जाएंगे। 
अमरेश कुमार पांडेय, उपायुक्त उद्योग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed