{"_id":"5fa989128ebc3e5fa2076d4e","slug":"virul-photo-kasganj-news-agr467439846","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिलाई सिखााने के बहाने बुलाया और फिर आपत्तिजनक फोटो खींच फेसबुक पर किया वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिलाई सिखााने के बहाने बुलाया और फिर आपत्तिजनक फोटो खींच फेसबुक पर किया वायरल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोरों(कासगंज)। क्षेत्र के एक गांव की किशोरी ने एक युवक पर आपत्तिजनक फोटो वायरल करने आरोप लगाया है। पीड़िता ने बताया कि जब उसने विरोध किया तो आरोपी की सहयोगी एक महिला व उसके चाचा ने और अधिक बदनाम करने की धमकी दी। किशोरी के पिता की तहरीर के आधार पर सात दिन की जांच के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
घटना बीती 2 नवंबर की है। क्षेत्र के एक गांव की किशोरी को गांव की एक महिला ने सिलाई सिखाने के बहाने अपने घर बुला लिया। वहां चालाकी से गांव के ही उमेशचंद्र के साथ आपत्तिजनक फोटो खींच ली। पीड़िता ने बताया कि आरोपी महिला ने उसे पहले तो ब्लैकमेल किया और फिर सोशल मीडिया पर उसका फोटो वायरल कर दिया। फोटो वायरल होते ही किशोरी व उसके परिजन तनाव में आ गए। पिता ने जब इसका विरोध किया तो उमेशचंद्र व उसके चाचा सुरेंद्र ने किशोरी को और भी बदनाम करने की धमकी दी है। किशोरी के पिता ने आरोपी महिला और उमेशचंद्र व सुरेंद्र के खिलाफ तहरीर पुलिस को दी। पुलिस ने सात दिन तक मामले की गहनता से पड़ताल की और अब मुकदमा पंजीकृत कर विवेचना शुरू कर दी है।
वर्जन:
तहरीर और जांच के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की विवेचना संबंधित उपनिरीक्षक को सौंप दी गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी कराई जाएगी। - राजकुमार, कोतवाली प्रभारी सोरों।