फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Viral fever spreads in agra up teen girl dies fever second death in week

UP: बुखार की दहशत...एक सप्ताह में दूसरी मौत, इसलिए बढ़ रहा संक्रमण का खतरा; स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

Thu, 28 Aug 2025 11:59 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 28 Aug 2025 11:59 AM IST
सार

आगरा के पिनाहट ब्लॉक क्षेत्र में बुखार से 15 वर्षीय किशोरी की इलाज के दौरान मौत हो गई। एक हफ्ते में यह दूसरी मौत है। नदियों में बाढ़ और गंदगी के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में वायरल बुखार और अन्य बीमारियां तेजी से फैल रही हैं। स्वास्थ्य विभाग ने कैंप लगाकर टीम तैनात की है।

विज्ञापन
Viral fever spreads in agra up teen girl dies fever second death in week
बुखार के मरीज - फोटो : kathua

विस्तार

आगरा के पिनाहट ब्लॉक क्षेत्र के गांव गंजनपुरा हार निवासी पिंकी पुत्री हरवीर सिंह की मौत बुखार से आगरा एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई। परिजनों का कहना है कि पिंकी को चार दिन से बुखार था। उसे पिढोरा क्षेत्र के बरपूरा पर प्राइवेट डॉक्टर से उसका इलाज कराया। जांच कराने पर उसे टाइफाइड निकला। डॉक्टर की दवा से किशोरी को आराम न मिलने पर उसे आगरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां बुधवार क रात ज्यादा हालत बिगड़ने से उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


पिछले एक हफ्ते में बुखार से मरने की यह दूसरी घटना है। एक सप्ताह पूर्व गांव काकड़ खेड़ा में बुखार आने से रोशनी नाम की किशोरी की झोलाछाप डॉक्टर के यहां इलाज के दौरान मौत हो गई थी। 
विज्ञापन


बता दें कि पिनाहट ब्लॉक क्षेत्र में नदियों में बाढ़ और गंदगी से वायरल बुखार और खांसी एलर्जी जैसी बीमारियां ग्रामीण क्षेत्रों में तेजी से फैली हैं। इस बारे में स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉक्टर अतुल भारती से पूछा गया तो उनका कहना है स्वास्थ्य टीम भेज कर कैंप लगाया गया है। वायरल बुखार फैलने जैसा कोई मामला नहीं है। स्वास्थ्य कैंप में बुखार के कम मरीज पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



स्वास्थ्य विभाग ने लगाए कैंप, दवा वितरण
चंबल नदी का जलस्तर बढ़ने पर ब्लॉक क्षेत्र के गांवों में बीमारी फैलने की आशंका है। स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव-गांव स्वास्थ्य कैंप का आयोजन कर रही है। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को प्रभारी डॉक्टर अतुल कुमार भारती के नेतृत्व में पिढोरा क्षेत्र के गांव गंजनपूरा हार में स्वास्थ्य कैंप का आयोजन किया गया, जिसमें स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और दवाई वितरण की गई। डॉक्टर ने घर के आसपास सफाई रखने की अपील की है। इस दौरान डॉक्टर कौशलेंद्र, राना प्रताप, मीनेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed