फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Viral fever spread in village Loki Garhi of Firozabad more than 60 people ill

बारिश के बाद आई ये आफत: फिरोजाबाद के गांव लोकी गढ़ी में घर-घर बिछीं चारपाईं, 60 से ज्यादा लोग बीमार

Thu, 20 Jul 2023 06:53 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 20 Jul 2023 06:53 PM IST
सार

गांव लोकी गढ़ी में वायरल बुखार हुआ फैला हुआ है। 60 से ज्यादा लोग बीमार हैं। एक-एक घर में कई सदस्य बीमार हैं। वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में पहुंच कर उपचार में जुटी हुई है। 
 

विज्ञापन
Viral fever spread in village Loki Garhi of Firozabad more than 60 people ill
Firozabad News - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद  के नारखी में बारिश के बाद संक्रामक रोगों ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। नारखी के समीपवर्ती गांव लोकी गढ़ी में वायरल बुखार फैल गया है। क्षेत्रीय लोगों के मुताबिक, 60 से ज्यादा लोग बीमार हैं। घर-घर चारपाइयां बिछीं हुईं हैं। बच्चों से लेकर बुजुर्ग, महिलाएं भी बुखार की चपेट में आ गए हैं। अधिकांश लोग शहरी क्षेत्र में इलाज कराने आ गए हैं। कई मरीज झोलाछापों से भी इलाज करा रहे हैं। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची।

विज्ञापन

बारिश के बाद बीमारियां बढ़ने लगी हैं। गढ़ी लोकी में वायरल बुखार ने अपनी चपेट में ले रखा है। स्थिति ये है कि कई घरों के सभी सदस्य बीमार हैं। क्षेत्रीय निवासी दीपक सिंह ने बताया कि गांव में 60 से ज्यादा लोग बीमार हैं। स्थानीय चिकित्सक पर मरीजों ने दिखाया। जांच रिपोर्ट में सभी मरीजों की प्लेटलेट्स कम आई हैं। बुखार के साथ हाथ, पैरों भी दर्द हो रहा है। प्राइवेट चिकित्सक डेंगू बताकर इलाज कर रहे हैं। हालांकि स्वास्थ्य विभाग डेंगू न होने की बात कह रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

गांव पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम

शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में पहुंची। टीम ने मरीजों का हालचाल जाना। प्लेटलेट्स डाउन हो रही हैं। हीमोग्लोबिन की समस्या है। दो बच्चों को मेडिकल कॉलेज में एंबुलेंस से रेफर किया। 10 से ज्यादा मरीजों को जाटऊ सीएचसी पर भर्ती किया गया। चिकित्सा प्रभारी जाटऊ डॉ. विकास कुमार का कहना है कि हमारी टीम क्षेत्र में भ्रमण कर रही हैं। जिन मरीजों की एलाइजा जांच में पॉजिटिव आता है, उसे ही डेंगू पॉजिटिव आ रहा है। गढ़ी लोकी में बुखार के मरीज मिले, उन्हें दवा दी गई। हमारी सीएचसी पर बालरोग विशेषज्ञ नहीं हैं, उनको मेडिकल कॉलेज अस्पताल में रैफर किया गया।

विज्ञापन

सीएमओ का ये है कहना 

सीएमओ डॉ. रामबदन सिंह ने बताया कि हमारी टीमें क्षेत्र में भ्रमण पर जा रही हैं। जहां मरीज मिल रहे हैं, वहां दवाएं दी जा रही हैं। डेंगू के केस अभी नहीं मिले हैं। यदि लोकी गढ़ी में ज्यादा लोगों के बीमार होने सूचना है तो हम टीम को पुन: भेज देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed