फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Viral Fever Dengue in Firozabad Mainpuri Etah Latest News Update Today: 12 Patient Death of Fever in Braj

बुखार का प्रकोप: फिरोजाबाद में पांच और बच्चों की मौत, एटा-मैनपुरी में सात मरीजों ने तोड़ा दम

Mon, 13 Sep 2021 12:07 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद / मैनपुरी / एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद / मैनपुरी / एटा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 13 Sep 2021 12:07 AM IST
सार

डेंगू और वायरल फीवर का प्रकोप ब्रज में बढ़ता जा रहा है। लगातार हो रही मौतों से शहर से लेकर देहात तक लोग दहशत में हैं। फिरोजाबाद जिले में रविवार को डेंगू-वायरल फीवर से पांच बच्चों की मौत हो गई। इसके साथ डेंगू और वायरल से मौत का आंकड़ा 140 पर पहुंच गया है। वहीं एटा में एक किशोर समेत चार और मैनपुरी में तीन मरीजों ने दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन
Viral Fever Dengue in Firozabad Mainpuri Etah Latest News Update Today: 12 Patient Death of Fever in Braj
सौ शैय्या अस्पताल, फिरोजाबाद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद जिले में रविवार को टापाकलां निवासी  हिमांशु (पांच माह) पुत्र श्यामवीर सिंह की सौ शैय्या अस्पताल में मौत हो गई। परिजनों ने समय से इलाज नहीं मिलने का आरोप लगाया। बघेल कॉलोनी निवासी श्रेष्ठ बघेल (4) पुत्री प्रवेंद्र बघेल, जमालपुर निवासी खुशी (04) वर्ष पुत्री श्रीपाल, वरुण (छह माह) पुत्र नीतेश निवासी ओम नगर, आदर्श (आठ माह) पुत्र अमित निवासी नगला विष्णु की मौत हो गई। 

विज्ञापन


फिरोजाबाद के राजकीय मेडिकल कॉलेज स्थित सौ शैय्या अस्पताल में 440 बाल रोगी भर्ती हैं। 24 घंटे में कराई गई एलाइजा जांच में 91 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉ. संगीता अनेजा ने बताया कि सौ शैय्या अस्पताल और नई बिल्डिंग में 400 से ज्यादा मरीज भर्ती हैं। मरीजों की बढ़ती संख्या के मद्देनजर नया वार्ड शुरू किया गया है। 
विज्ञापन


एटा में बुखार से चार मरीजों की मौत  
एटा जिले में सिकंदरपुर निवासी किशोर सुंदरम (14), शीतलपुर ब्लॉक क्षेत्र के गांव चमकरी निवासी विमल कुमार जैन (56), ओनघाट निवासी अंगूरी देवी (40) पत्नी ध्यानपाल और ओनघाट की ही सुमन की रविवार रात को मौत हो गई। ये सभी बुखार से पीड़ित थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

मैनपुरी में तीन ने तोड़ा दम 
मैनपुरी जिले में भी बुखार का प्रकोप फैल रहा है। रविवार को भोगांव गिहार कॉलोनी निवासी संतोष गिहार की सात वर्षीय पुत्री कशिश, कुरावली निवासी व्यवसायी अब्दुल नबी उर्फ छुट्टन अंसारी की 16 वर्षीय पुत्री मुस्कान और गांव ललूपुर निवासी 78 वर्षीय वेद चैतन्य ने दम तोड़ दिया। 

रविवार को जिला अस्पताल में बुखार से पीड़ित 50 मरीज भर्ती कराए गए। जबकि 110 मरीजों को इमरजेंसी सेवा में प्राथमिक उपचार दिया गया। सीएमओ डॉ. पीपी सिंह ने कहा कि बुखार से मरने वालों की जानकारी नहीं है। सोमवार को टीम भेजकर संबंधित क्षेत्रों में उपचार दिलाया जाएगा। किसी को घबराने की जरूरत नहीं है। जिले में बुखार का हर संभव उपचार उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed