फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Viral Fever And Dengue In Agra Records Numbers Of Patients Came In Sn Medical College Opd

डेंगू और वायरल बुखार का प्रकोप: सरकारी अस्पतालों की ओपीडी में भारी भीड़, एसएन व जिला अस्पताल में टूटे पुराने रिकॉर्ड

Tue, 28 Sep 2021 12:30 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 28 Sep 2021 12:30 AM IST
सार

आगरा जनपद में बुखार का प्रकोप देखा जा सकता है। देहात क्षेत्रों में हर घर में बीमार हैं। आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में सोमवार को 2313 मरीजों में से 403 और जिला अस्पताल में 3359 मरीजों में से 785 बुखार के मरीज मिले।

विज्ञापन
Viral Fever And Dengue In Agra Records Numbers Of Patients Came In Sn Medical College Opd
आगरा: एसएन की ओपीडी में मरीज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा एसएन मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल में सोमवार को वायरल बुखार के रिकॉर्ड 1188 मरीज आए। इसमें सबसे ज्यादा मरीज देहात क्षेत्र के हैं। इनको तेज बुखार, सिर में दर्द, उल्टी और बेचैनी की परेशानी है। दवा देकर चिकित्सक मच्छरों से बचने की नसीहत दे रहे हैं। 

विज्ञापन

एसएन के मेडिसिन विभाग के डॉ. टीपी सिंह ने बताया कि सोमवार को आए कुल 2313 मरीजों में से मेडिसिन विभाग में 456, बाल रोग में 178 और इमरजेंसी में 75 मरीज आए। इनमें से 403 मरीज वायरल बुखार के मिले। इन्होंने तीन से चार दिन से तेज बुखार था। गले में दर्द, छाती में जकड़न और भूख न लगने की परेशानी बताई। इनमें से डेंगू-मलेरिया की आशंका पर 37 लोगों को जांच कराने के लिए भी कहा है। मधुमेह-रक्तचाप के मरीजों में बुखार से रक्तचाप भी अनियंत्रित मिला। 
विज्ञापन

बाल रोग विभाग के डॉ. शिवप्रताप सिंह ने बताया कि ओपीडी में आने वाले बच्चों में 70 फीसदी को वायरल बुखार के मरीज हैं। इनमें पांच साल तक के बच्चों की संख्या अधिक है। उल्टी, पेट दर्द की भी परेशानी बता रहे हैं। तीन से पांच बच्चों को भर्ती भी करना पड़ रहा है। देहात के मरीजों की संख्या अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आधे से अधिक मरीज देहात के
जिला अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक डॉ. एके अग्रवाल ने बताया कि सोमवार को 3350 से अधिक मरीज आए हैं। इनमें बुखार खांसी के 785 मरीज हैं। सबसे ज्यादा मरीज फतेहपुर सीकरी, पिनाहट, बाह, बिचपुरी समेत देहात के हैं। इनकी संख्या आधे से अधिक है। इनमें 20 से 30 मरीजों की हालत गंभीर मिल रही है। यह आसपास से दवा लेकर इलाज करते रहे, परेशानी बढ़ने पर अस्पताल दिखाने आए। रक्त संबंधी जांच कराने के साथ इनमें से 10 से 12 को भर्ती भी कर रहे हैं। वायरल बुखार सात से 10 दिन में पूरी तरह से ठीक हो रहा है।

इन बातों का रखें ख्याल
- बुखार आने पर डॉक्टर को दिखाकर दवा लें।
- बुखार उतरने पर दवाएं लेना बंद न करें।
- उबालने के बाद सामान्य होने पर पानी पीएं।
- दाल, सलाद, हरी सब्जी और फल खूब खाएं।
- मच्छरों का न पनपने दें, जलभराव होने पर मिट्टी का तेल छिड़क दें।
पिघलने लगी रिश्तों पर जमी बर्फ: विधानसभा चुनाव में सपा से गठबंधन पर मैनपुरी में शिवपाल यादव ने दिया बयान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed