फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Vipin got first place in three thousand meter race

तीन हजार मीटर दौड़ में विपिन ने पाया प्रथम स्थान

Fri, 12 Mar 2021 11:26 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 12 Mar 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
Vipin got first place in three thousand meter race
कुसमरा। जिला क्रीड़ा भारती के तत्वावधान में नगर में चल रही दो दिवसीय तहसील स्तरीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप का शुक्रवार को समापन हो गया। समापन अवसर पर सफल प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि ने मेडल प्रदान कर सम्मानित किया। अंडर 20 की तीन हजार मीटर की दौड़ में विपिन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

नगर के रामलीला मैदान पर चल रही दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता के अंडर 14 बालक वर्ग में आरजू प्रथम, अर्पित द्वितीय, प्रांशु तृतीय रहे। 200 मीटर बालक वर्ग में मोनू प्रथम, प्रांशु द्वितीय, 1000 मीटर दौड़ बालक वर्ग में आलोक प्रताप प्रथम, ऋषि कुमार द्वितीय स्थान पर रहे। अंडर -16 बालिका वर्ग 100 मीटर दौड़ में जागृति यादव प्रथम, जूली द्वितीय, 200 मीटर में वर्षा प्रथम, जूली द्वितीय, 400 मीटर में जागृति प्रथम, दीक्षा द्वितीय, लंबीकूद में दीक्षा प्रथम, सुरभि द्वितीय, गोला फेंक में काजल प्रथम, सुरभि द्वितीय स्थान पर रहीं। बालक वर्ग 100 मीटर दौड़ में अभिषेक प्रथम, प्रियांशु द्वितीय, 800 मीटर दौड़ में अभिषेक कुमार प्रथम स्थान पर रहे।
विज्ञापन

लंबीकूद में मनीष प्रथम, अभिषेक द्वितीय, प्रियांशु तृतीय स्थान पर रहा। अंडर-18 बालिका वर्ग 100 मीटर दौड़ में अनामिका यादव प्रथम, ऊंची कूद में डोली यादव प्रथम, लंबीकूद में अनामिका यादव प्रथम, डोली यादव द्वितीय, गोला फेंक में दीप्ती शाक्य प्रथम रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बालक वर्ग 100 दौड़ में मोहन प्रथम, मोहित द्वितीय, अनिकेत तिवारी तृतीय स्थान पर रहे। 400 मीटर में हरिमिलन प्रथम, मोहित द्वितीय, 800 मीटर दौड़ में प्रांशु प्रथम, 1500 मीटर दौड़ में हरिमिलन प्रथम, 3000 मीटर दौड़ में सूरज शाक्य प्रथम, गोला फेंक में सूरज शाक्य प्रथम, किशन यादव द्वितीय, अंडर 20 बालक वर्ग 100 मीटर दौड़ में अंकित प्रथम, भानु द्वितीय, गुलशन तृतीय, 200 मीटर दौड़ में भानु प्रथम, प्रशांत द्वितीय गुलशन तृतीय, 400 मीटर दौड़ में अंकित प्रथम, गुलशन द्वितीय, 800 मीटर दौड़ में अजय कुमार प्रथम, सुदीप द्वितीय स्थान पर रहे।

1500 मीटर दौड़ में विपिन प्रथम, प्रशांत द्वितीय, 3000 मीटर दौड़ में विपिन प्रथम व सुदीप ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। मुख्य अतिथि मां सरस्वती ज्ञान मंदिर इंटर कॉलेज के निदेशक सौरभ यादव ने विजेताओं को प्रतीक चिह्न व मेडल देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रखर यादव, व्यायाम शिक्षक सुभाष चंद्र, राघवेंद्र दुबे आदि उपस्थित रहे। आयोजक जितेंद्र यादव ने अतिथियों का प्रतीक चिह्न देकर सम्मान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed