फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   VIP duty left the train at the track

ड्यूटी पूरी तो ट्रैक पर ही छोड़ दी वीआईपी ट्रेन

Tue, 13 Jan 2015 02:09 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
ब्यूरो, अमर उजाला Updated Tue, 13 Jan 2015 02:09 AM IST
विज्ञापन
 ड्यूटी पूरी होने पर चालक वीआईपी ट्रेन डेक्कन उड़ीसी को पथौली स्टेशन पर छोड़कर चला गया। ट्रेेन काफी देर तक ट्रैक पर खड़ी रही। कंट्रोल रूम में सूचना के बाद आननफानन लोको स्टाफ ट्रेन को ईदगाह स्टेशन पर लेकर आया। समझा जा रहा है कि चालक लगातार ओवर टाइम करने से परेशान था।
विज्ञापन

बता दें, आईआरसीटीसी भारत दर्शन कराने को वीआईपी ट्रेनों का संचालन करती है। दिल्ली से चलने वाली डेक्कन उड़ीसी भी इसमें शामिल है। ट्रेन बांदीकुईं होती हुई सोमवार सुबह सात बजे पथौली स्टेशन पर पहुंची। कोहरे के कारण घंटों देरी से चल रही इस ट्रेन के चालक की ड्यूटी भी यहां पूरी हो गई थी। उसने इसकी जानकारी अफसरों को दी, मगर कोई स्टाफ नहीं पहुंचा। काफी देर बाद उसने कंट्रोल रूम को सूचना दी और ट्रेन को ट्रैक पर ही छोड़कर चला गया। इसके बाद स्टाफ को यहां से रवाना किया गया। मामले को रेल अधिकारी दबाने की कोशिश करते दिखे।
विज्ञापन


चालक की ड्यूटी पूरी हो चुकी थी। उसने कंट्रोल को सूचना दी। तभी स्टाफ को भेज दिया। पथौली से ट्रेन को आगरा लेकर आया गया। इसमें किसी तरह की देरी नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

भूपिंदर ढिल्लन, जनसंपर्क अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed