{"_id":"5e04432b8ebc3e87d171d948","slug":"violence-in-firozabad-haji-qadir-had-brought-soldier-from-the-crowd-of-miscreants","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बवाल के बीच सिपाही के लिए 'मसीहा' बने हाजी कदीर, उपद्रवियों की भीड़ से बचाकर घर में दी थी पनाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बवाल के बीच सिपाही के लिए 'मसीहा' बने हाजी कदीर, उपद्रवियों की भीड़ से बचाकर घर में दी थी पनाह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 27 Dec 2019 01:47 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
थाने में सिपाही की वर्दी देने पहुंचे हाजी कदीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
नागरिकता कानून के विरोध में बीते शुक्रवार को शहर में हुए उपद्रव के दौरान थाना उत्तर के सिपाही अजय को अराजक तत्वों ने घेर लिया। उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। भीड़ के बीच सिपाही को बचाने मसीहा के रूप में हाजी कदीर पहुंचे। सिपाही को रिश्तेदार बता कर अपने घर ले गए। बाद में सादा कपड़े पहनाकर उसे थाना रसूलपुर तक पहुंचाया।
2 of 5
फिरोजाबाद बवाल की तस्वीरें
- फोटो : अमर उजाला
बीस दिसंबर को जुमे की नमाज के बाद भीड़ उपद्रव करने पर अमादा थी। उनके निशाने पर पुलिसकर्मी और प्रशासनिक अधिकारी थे। थाना उत्तर में तैनात पुलिसकर्मी अजय कुमार उपद्रव के दौरान नैनी ग्लास के पास भीड़ में फंस गया।
3 of 5
फिरोजाबाद बवाल की तस्वीरें
- फोटो : अमर उजाला
उपद्रवियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। यह नजारा देख कोठी नवीगंज निवासी बुजुर्ग हाजी कदीर भीड़ के बीच पहुंच गए। तब तक सिपाही बदहवास हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
फिरोजाबाद पुलिस ने लगाए बैरियर
- फोटो : अमर उजाला
वह उसे अपना रिश्तेदार बताते हुए बचाकर घर ले गए। वहां उसे पानी पिला कर सादे कपड़े पहनाए। इसके बाद थाना रसूलपुर तक पहुंचाया। ताकि भीड़ दोबारा से सिपाही को निशाना नहीं बनाए।
विज्ञापन
5 of 5
हाजी कदीर
- फोटो : अमर उजाला
बुधवार को वह घर पर रखी अजय की वर्दी लौटाने थाना उत्तर पहुंचे। उन्होंने पूरा घटनाक्रम जब थाना प्रभारी उत्तर केशवदत्त शर्मा को बताया तो वह भी दंग रह गए। उन्होंने हाजी कदीर की ओर से सिपाही की जान बचाने में की गई पहल की सराहना की
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।