{"_id":"5e05b9878ebc3e87b270964d","slug":"temperature-of-agra-city-cold-winds-for-western-disturbance","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बर्फीली हवाओं का कहर, हाथ पैर हुए सुन्न, कुल्लू-सोलन से भी ठंडा आगरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्फीली हवाओं का कहर, हाथ पैर हुए सुन्न, कुल्लू-सोलन से भी ठंडा आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 27 Dec 2019 01:34 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
सर्दी में गर्म कपड़ों में नजर आए लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बृहस्पतिवार को भी ताजनगरी पर घना कोहरा छाया रहा। दृश्यता सुबह के समय शून्य रही तो वहीं बर्फीली हवाओं का कहर भी रहा। वेस्टर्न डिस्टरबेंस की सर्द हवाओं के कारण आगरा पहाड़ों से भी सर्द रहा। दिन में आगरा हिमाचल प्रदेश के शहरों कुल्लू, चंबा और सोलन से ज्यादा सर्द रहा। दिन में आगरा में पारा 14.2 डिग्री रहा तो चंबा में 15.5, कुल्लू में 16 और सोलन में 17.5 डिग्री रहा। आगरा में पारा सामान्य से 9 डिग्री नीचे रहा।
2 of 5
सड़कों पर छाया कोहरा, वाहनों की गति हुई धीमी
- फोटो : अमर उजाला
पश्चिमी विक्षोभ के कारण चल रही बर्फीली उत्तर पश्चिमी हवाओं से हाथ पैर सुन्न हो गए। गर्म कपड़ों से पूरी तरह ढके होने के बाद भी लोगों को राहत नहीं मिल पा रही। शरीर का जो हिस्सा खुला रहा, वहीं सुन्न हो गया।
3 of 5
ताजमहल पर गर्म कपडो में लिपटे पर्यटक
- फोटो : अमर उजाला
इस पूरे महीने दिन में तापमान सामान्य से कम रहा है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन और घना कोहरा और तापमान सामान्य से नीचे ही रहने के आसार जताए हैं। 30 दिसंबर तक मौसम बेहद सर्द रहेगा। दिन में कड़ाके की सर्दी और तापमान सामान्य से नौ से 10 डिग्री नीचे ही रहने की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
कोहरे के बीच से निकलती ट्रेन
- फोटो : अमर उजाला
मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक नए साल पर मौसम खराब रहेगा। 31 दिसंबर से 3 जनवरी के बीच गरज चमक के साथ बारिश होने के आसार हैं। तेज तूफानी हवाओं के साथ बारिश की संभावना है। आगरा समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के शहरों में गरज चमक के साथ तेज हवाएं और बारिश का अनुमान व्यक्त किया गया है।
विज्ञापन
5 of 5
अलाव जलाकर ठंड दूर करने की कोशिश करते लोग
- फोटो : अमर उजाला
सर्दी के चलते लोग अलाव तापते लोग शहर में नजर आए। रात ही नहीं, बल्कि दिन में भी कड़ाके की सर्दी ने लोगों को बेहाल कर दिया। न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री नीचे 5.9 डिग्री रहा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।