फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Violence And Fire During Protest Against Caa And Nrc In Firozabad Up

नागरिकता कानून पर फिरोजाबाद में बवाल, उपद्रवियों ने पुलिस के वाहन फूंके, पथराव-फायरिंग

Sat, 21 Dec 2019 12:07 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: Abhishek Saxena Updated Sat, 21 Dec 2019 12:07 AM IST
विज्ञापन
Violence And Fire During Protest Against Caa And Nrc In Firozabad Up
सड़़क पर बिखरे पड़े ईंट पत्थर - फोटो : अमर उजाला
नागरिकता संशोधन कानून को लेकर उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद समेत कई शहरों में विरोध हो रहा है। शुक्रवार को फिरोजाबाद के थाना रसूलपुर क्षेत्र में धार्मिक स्थल से इबादत के बाद निकले लोग पुलिस से भिड़ गए। पुलिस पर जबरदस्त पथराव किया गया। कई गाड़ियों में आग लगा दी गई। कुछ उपद्रवियों ने फायरिंग भी की है। इस घटना में कुछ पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। पूरे क्षेत्र में तनावपूर्ण हालात बने हुए हैं।
विज्ञापन


शुक्रवार को नागरिकता संशोधन कानून के विरोध के चलते फिरोजाबाद क्षेत्र में मोबाइल-इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई थी। फिरोजाबाद में चूड़ी के कारखाने भी बंद कर दिए गए थे। रोडवेज की गाड़ियों को बाईपास से गुजारा जा रहा था।
विज्ञापन


संवेदनशील स्थानों पर भारी पुलिसबल तैनात किया गया था। शुक्रवार दोपहर को जब नालबंद क्षेत्र में एक इबादतगाह से लोग जत्थे के रूप में निकले तो पुलिस ने उन्हें रोका। बाजारों की ओर जाने से रोकने पर लोगों ने पुलिस फोर्स पर पथराव कर दिया। आरोप है कि पुलिस ने हवाई फायरिंग की तो उपद्रवियों ने भी फायरिंग कर डाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई पुलिसकर्मी घायल

इस दौरान बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। पुलिस पर जबरदस्त पथराव हुआ जिसमें कुछ पुलिसकर्मी घायल हो गए। आनन-फानन में इस घटना की सूचना पुलिस के आला अधिकारियों को दी गई। पुलिस की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची। लेकिन, उपद्रवियों ने पुलिस और आम जनता की कुछ गाड़ियों में आग लगा दी। उपद्रवियों ने दमकल की गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की।

रसूलपुर क्षेत्र में मचे इस बवाल से बाजारों के शटर धड़ाधड़ गिरने लगे। बाजार में महिला-पुरुष अपनी जान बचाकर भागने लगे। पूरा बाजार बंद कर दिया गया। फिरोजाबाद के हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed