फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   violance provoking post, admin arrested

कासगंज में बबाल कराने की साजिश को पुलिस ने किया नाकाम

Sun, 12 Jun 2022 11:06 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jun 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
violance provoking post, admin arrested
कासगंज। भाजपा नेत्री नूपुर शर्मा की कथित विवादित टिप्पणी को लेकर कासगंज में बवाल कराने की साजिश को पुलिस ने नाकाम कर दिया है। पुलिस ने व्हाटस एप ग्रुप बनाकर भड़काऊ पोस्ट डालने वाले ग्रुप एडमिन को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि दो अन्य लोगों सहित ग्रुप से जुडे़ अन्य सदस्यों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मोहल्ला नवाब गप्पू चौराहा निवासी अजीम पुत्र शमीम अहमद लोकवाणी, ग्राहक सेवा केंद्र आदि का संचालन कर रहा था। उसने वर्ल्ड कंप्यूटर के नाम से एक मोबाइल ग्रुप बनाकर भाजपा नेत्री द्वारा की गई कथित विवादास्पद टिप्पणी को लेकर अपने समाज के लोगों को भड़काने के लिए पोस्ट डालना शुरू कर दिया। पोस्ट के माध्यम से कानपुर की तरह घर से बाहर निकलकर विरोध करने सहित अन्य भड़काऊ पोस्ट डाली जाने लगी। इसकी भनक पुलिस को लग गई। पुलिस ने अजीम को गिरफ्तार कर लिया। उसके मोबाइल को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी। जांच में पुलिस को ग्रुप में कई भड़काऊ पोस्ट मिल गई। इसके बाद पुलिस ग्रुप एडमिन अजीम के अलावा मजिद कुरैशी निवासी इस्माइलपुर रोड, शादाब कुरैशी निवासी मनिहारन चौक सहित ग्रुप में शामिल अन्य सदस्यों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की कार्रवाई कर दी।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर नजर से मिली पुलिस को सफलता
कासगंज। कानपुर में हुए दंगे के बाद से ही पुलिस सर्वलांस के माध्यम से सोशल मीडिया प्लेट फार्म पर नजर रखे हुए है। इसके चलते ही पुलिस को इस साजिश की भनक लग गई। पुलिस ने यह कार्रवाई कर दी। इसके बाद पुलिस ने अपनी सक्रियता को बढ़ा दिया है। साइबर सेल, खुफिया विभाग, मुखबिरों आदि को सक्रिय कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कानपुर की तरह ही शहर की शांति व्यवस्था को भंग करने की कोशिश की जा रही थी। पुलिस ने ग्रुप एडमिन के अलावा दो लोगों को नामजद करते हुए ग्रुप के सभी सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी को जेल भेजा जा रहा है। - डीके पंत, सीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed