फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Vineeta was murdered by strangulation, accused husband arrested

गला दबाकर की गई थी विनीता की हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार

Wed, 07 Sep 2022 11:24 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 07 Sep 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Vineeta was murdered by strangulation, accused husband arrested
फिरोजाबाद/मक्खनपुर। गांव निहालपुर निवासी विनीता हत्याकांड का मक्खनपुर थाना पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस ने मृतका के पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी ने भाइयों के साथ पत्नी की गला दबाकर हत्या की थी। शव को गांव के बाहर जलाकर फरार हो गए। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर ही है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष मक्खनपुर महेश कुमार ने बताया कि गांव निहालपुर निवासी विनीता की 25 अगस्त की रात पति ने परिजन के साथ मिलकर हत्या कर दी थी। शव को गांव के बाहर खेत में जला दिया। विनीता की हत्या के बाद उसके पति अवनीश ने विनीता के पिता को फोन पर हत्या की सूचना दी थी। पिता की तहरीर पर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। मंगलवार रात पति अवनीश को अरमराजट तिराहे से गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष मक्खनपुर महेश कुमार ने बताया कि थाने लाए गए आरोपी से पूछताछ की तो उसने बताया कि पत्नी विनीता अपनी मर्जी से काम करती थी। बिना बताए कहीं पर भी चली जाती थी। उसके बारे में उल्टी सीधी बातें सुनने को मिलती थीं। समझाने के बाद भी वह समझ नहीं रही थी। 25 अगस्त को गाड़ी लेकर दिल्ली गया था विनीता ने मुझसे फोन कर कहा था कि उसे पैसों की जरूरत है। मैने उसे घर बुलाया काफी समझाया पर वो नहीं मानी। तब मैंने अपने भाइयों से सलाह कर उसके दुपट्टे से गला घोंट कर उसकी हत्या कर दी और शव को खेत में जलाकर फरार हो गए। पुलिस ने आरोपी की निशान देही पर दुपट्टा को भी बाजरा के खेत से बरामद कर लिया है। जिससे विनीता का गला दबाकर हत्या की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed