{"_id":"604e41b124edec56385f3753","slug":"villegers-protests-and-jam-highway-of-firozabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फिरोजाबाद: हाईवे पर आवागमन बंद करने से नाराज ग्रामीणों ने लगाया जाम, पथराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजाबाद: हाईवे पर आवागमन बंद करने से नाराज ग्रामीणों ने लगाया जाम, पथराव
Sun, 14 Mar 2021 10:32 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sun, 14 Mar 2021 10:32 PM IST
सार
- पौन घंटे तक लगा रहा जाम
- एत्मादपुर तक लगी वाहनों की कतार
- पुलिस ने समझा-बुझाकर खुलवाया जाम
विज्ञापन
फिरोजाबाद में महिलाओं ने किया रास्ता जाम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिरोजाबाद में राष्ट्रीय राजमार्ग पर ग्रामीणों के आवागमन के लिए बनी पुलिया को ध्वस्त करने और कट बंद किए जाने से नाराज ग्रामीणों ने अंडरपास की मांग करते हुए रविवार दोपहर को जाम लगा दिया। हाथों में लाठी-डंडे लेकर आईं महिलाओं ने वाहनों को रोककर जमकर हंगामा किया। करीब पौन घंटे तक आगरा-फिरोजाबाद-आगरा हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को बमुश्किल समझा-बुझाकर जाम खुलवाया।
एनएचएआई द्वारा हाईवे पर नाला निर्माण कार्य कराते हुए रेलिंग लगाए जाने का कार्य कराया जा रहा है। इस दौरान सभी कट बंदकर दिए गए हैं। नाराज ग्रामीणों का कहना था कि उनके खेत हाईवे के दोनों तरफ हैं। जहां आवागमन के लिए पहले पुलिया बनी हुई थी। जिसके सहारे वे सड़क की दूसरी ओर स्थित अपने खेतों पर काम करने के लिए आते-जाते थे। अब एनएचएआई ने डिवाइडर निर्माण के लिए दोनों राजमार्गों के बीच गहरा गड्ढा करते हुए पुलिया को ध्वस्त कर दिया है। जिससे ग्रामीणों को आवागमन के लिए गहरे गड्ढे से होकर जाना पड़ रहा है।
फिरोजाबाद: केंद्रीय मंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी, प्रोफेसर गिरफ्तार, हिंदू संगठनों ने किया था विरोध
विज्ञापन
ओवरब्रिज भी वहां नहीं है। जिसके चलते ग्रामीणों को आलू की खोदाई एवं अन्य कार्यों को पूरा करने में काफी परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने इस समस्या को लेकर कई बार ठेकेदारों व एनएचएआई के अधिकारियों से भी बातचीत की है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। आखिर में गुस्साए ग्रामीणों ने अपनी मांगों को मनवाने के लिए रविवार दोपहर गांव मोहम्मदाबाद के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग को पूरी तरह जाम कर दिया। जिसके चलते सैंकड़ों वाहन जाम में फंसे रह गए। हाईवे जाम होने की सूचना मिलने पर टूंडला पुलिस भी मौके पर आ गई। जिसने बमुश्किल ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया।

ग्रामीणों ने वाहनों पर किया पथराव
जाम लगाने के दौरान वाहनों को जबरदस्ती निकालने पर ग्रामीणों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। ग्रामीणों ने हाथ में लाठी-डंडे लेकर वाहनों पर पथराव करना शुरू कर दिया। जिससे वाहन चालकों में अफरातफरी मच गई। काफी संख्या में वाहन चालक अपने वाहनों को वापस पीछे दौड़ा ले गए।
वाहन चालकों से ग्रामीणों की हुई तकरार
ग्रामीण गुस्से से भरे हुए थे। बड़े-बुजुर्ग ही नहीं बल्कि महिलाएं व छोटे बच्चे भी सड़कों पर बैठ गए और किसी भी वाहन को नहीं जाने दिया। कई महिलाएं तो वाहनों के सामने ही लेट गईं। इससे वाहन चालकों के हाथ-पांव फूल गए। इस बीच वाहन चालकों व ग्रामीणों में तकरार भी हुई।
जाम में फंसी एंबुलेंस, तीमारदार रहे परेशान
अंडरपास की मांग को लेकर ग्रामीणों द्वारा लगाए जाम में एंबुलेंस भी फंसी रही। इस बीच तीमारदारों ने एंबुलेंस को निकाले जाने की गुहार लगाई। कुछ ग्रामीण एंबुलेंस को निकालने के लिए तैयार हो गये तो कुछ ने आक्रोश जताते हुए एंबुलेंस को निकलने नहीं दिया।
मोहम्मदाबाद के पास ग्रामीणों ने हाईवे पर अंडरपास बनाए जाने को लेकर जाम लगाया था। पुलिस के समझाने पर हालांकि जाम खोल दिया गया, किंतु हाईवे पर जाम लगाना अपराध की श्रेणी में आता है। कुछ ग्रामीण महिलाओं सहित अन्य लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है। - देवेन्द्र कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी, टूंडला।