फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Villages in the Yamuna ravines are in a wretched state; they lack even a proper road.

Agra News: यमुना के बीहड़ में गांव बदहाल, रास्ता भी नसीब नहीं

Tue, 01 Sep 2026 01:38 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Villages in the Yamuna ravines are in a wretched state; they lack even a proper road.
बाह: सुंसार गांव के कीचड़, दलदल में मु​श्किल हुआ सफर
बाह। यमुना के बीहड़ में बसे बाह के सुंसार गांव के लोगों को पक्का रास्ता भी नसीब नहीं है। बारिश के दिनों में 4 किलोमीटर का रास्ता कीचड़ से भर जाता है। लोगों को पैदल निकलना भी मुश्किल होता है। गांव के लोग बाजार आने-जाने के लिए कीचड़ भरे रास्ते पर ट्रैक्टर-ट्रॉली पर आश्रित हैं।
विज्ञापन

गांव के बलवीर, सोनू राजपूत, मनोज कुमार, जयप्रकाश आदि ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली को कीचड़ भरे रास्ते से निकालने में करीब घंटे भर तक जूझना पड़ता है। पीछे से धक्का मार कर निकालने में पसीना छूट जाता है। महिलाओं शीला देवी, राजकुमारी ने बताया कि गांव पहुंचने तक रास्ते पर हादसे की चिंता सताती रहती है। किशन देवी, मीना देवी बोली कि हमें रोजाना ऐसे ही रास्ते पर जिंदगी की गाड़ी खींचनी पड़ रही है। बच्चों की पढ़ाई के लिए लोग गांव छोड़ने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

गांव के पूर्व प्रधान पुत्तूलाल ने बताया कि चुनाव का बहिष्कार तक किया। तहसील से लेकर जिले तक धरना प्रदर्शन हुआ। इसके बाद भी गांव को पक्की सड़क नसीब नहीं हो सकी। सर्वे हुए तो उम्मीद जगी, लेकिन नतीजा ढाक के तीन पात ही रहा है। गांव के सुभाष, त्रिलोकी नाथ, पप्पू, जोधाराम, सोनू राजपूत ने बताया कि बारिश के दिनों में गांव में कैद हो जाते हैं। कोई बीमार हो या फिर प्रसव पीड़ा से जूझती महिला हो, कीचड़ भरे 4 किमी के रास्ते से निकलने में घंटों लग जाते हैं। हादसे का खतरा भी रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुंसार गांव के रास्ते को पक्का कराने में वन विभाग का रोड़ा अटका है। वन और लोक निर्माण विभाग की टीम ने संयुक्त सर्वे किया था। अनुमति मिलते ही रास्ते को पक्का कराने की कार्ययोजना तैयार की जाएगी।- नीरज तिवारी, खंड विकास अधिकारी, बाह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed