{"_id":"693b33d4a153281afe0a8e22","slug":"villagers-took-the-lead-in-catching-monkeys-agra-news-c-157-1-sagr1052-102695-2025-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: बंदरों को पकड़ने के लिए ग्रामीणों ने संभाला मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: बंदरों को पकड़ने के लिए ग्रामीणों ने संभाला मोर्चा
Fri, 12 Dec 2025 02:42 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 12 Dec 2025 02:42 AM IST
विज्ञापन
बिचपुरी(आगरा)। ब्लॉक क्षेत्र के कस्बा मिढ़ाकुर में बंदरों के बढ़ते आतंक से त्रस्त ग्रामीणों ने स्वयं मोर्चा संभाल लिया है। मथुरा से बुलाए गए बंदर पकड़ने वाले युवक ने पिछले चार दिनों में करीब 400 बंदर पकड़े हैं। सभी बंदरों को कीठम झील (सूर सरोवर) में छोड़ा गया है।
प्रधानपति मनु सोलंकी ने बताया कि पकड़ने वाला युवक प्रति बंदर 200 रुपये ले रहा है। रकम ग्रामीण अपनी इच्छा से जुटा रहे हैं। कई लोग 100 से 500 रुपये तक का सहयोग दे रहे हैं। कस्बे के रहने वाले लक्ष्मण ने बताया कि बंदर महिलाओं और राहगीरों को काट लेते थे। बाजार आने-जाने वालों को भी खासा परेशान किया करते थे। इसी वजह से बंदरों को पकड़ने की कार्रवाई तेज कर दी गई है। अजय सिंह ने कहा कि अभी स्टेशन रोड, मुस्लिम बस्ती और जनता इंटर कॉलेज के आसपास बंदरों का झुंड मौजूद है। यहां अभियान जारी रहेगा।