फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Villagers told the problems of pension, housing and ration card

Agra News: ग्रामीणों ने पेंशन, आवास और राशन कार्ड की समस्याएं बताईं

Mon, 21 Aug 2023 05:05 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 21 Aug 2023 05:05 PM IST
विज्ञापन
Villagers told the problems of pension, housing and ration card
ग्रामीणों ने पेंशन, आवास और राशन कार्ड की समस्याएं बताईं
विज्ञापन

भाजपा महिला मोर्चा ने धनमऊ में लगाई चौपाल






संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। विकासखंड सुल्तानगंज के गांव धनमऊ में सोमवार को भाजपा महिला मोर्चा ने चौपाल लगाई। ग्रामीणों की समस्याएं सुनने के बाद सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद किया। ग्रामीणों ने राशन कार्ड,आवास, पेंशन और शौचालय से जुड़ी समस्याएं उठाईं।

महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष प्रज्ञा सेंगर ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव के समाज के हर वर्ग के पात्रों को मिल रहा है। विकास के नाम पर हर विभाग द्वारा वरीयता के आधार पर काम कराए जा रहे हैं। कुछ स्थानों पर अभी विकास कार्यों की जरूरत है। चौपाल में ग्रामीणों ने बताया कि गांव में नाली नहीं होने से घरों से निकलने वाले गंदे पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। गंदे पानी का गलियों में जमाव हो रहा है।
विज्ञापन

चौपाल में तमाम ग्रामीणों ने राशन कार्ड नहीं होने, कार्ड धारकों ने बिना किसी जांच के राशनकार्ड काटे जाने की शिकायत की। कुछ ग्रामीणों ने पात्रता के आधार पर आवास, शौचालय, पेंशन दिलाने की मांग की। ग्रामीणों की समस्याएं सुनने के बाद उन्होंने ग्राम प्रधान धनमऊ तथा ब्लॉक प्रमुख सुल्तानगंज से मिलकर समस्याओं का समाधान कराने को कहा। ब्लॉक प्रमुख ने वरीयता के आधार पर जलनिकासी का इंतजाम कराने का आश्वासन दिया। इस मौके पर महामंत्री ममता चौहान, विनाका कुलश्रेष्ठ, मंडल अध्यक्ष सुविधा, सह मंडल अध्यक्ष बबली शाक्य, मालासिंह भास्कर, श्वेता बैस, बीनू, रंजना मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed