{"_id":"5a578dd44f1c1b2a198b4638","slug":"villagers-throw-stone-on-jcb-in-kalwari-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कलवारी में जेसीबी पर पथराव, पुलिस को भी दौड़ाया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलवारी में जेसीबी पर पथराव, पुलिस को भी दौड़ाया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Updated Thu, 11 Jan 2018 09:46 PM IST
विज्ञापन
उपकेंद्र
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा के कलवारी ग्राम पंचायत में 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र बनाए जाने पर गुरुवार को ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। निर्माण कार्य के विरोध में महिलाओं और बच्चों ने मौके पर जमकर हंगामा कर दिया।
इसी बीच कुछ लोगों ने निर्माण कार्य में जुटी जेसीबी पर पथराव कर दिया। उसके शीशे तोड़ दिए। विरोध प्रदर्शन के चलते कार्य रुकवा दिया। सूचना के बाद उपजिलाधिकारी सदर श्यामलता आनंद मौके पर पहुंची। एक युवक को हिरासत में लिया है।
कलवार में 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र का निर्माण कराया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि यह उपकेंद्र पोखर की जमीन पर बनाया जा रहा है। पोखर में गांव का गंदा पानी एकत्रित होता है। यदि यह बंद हो गया तो गांव में जलभराव होगा।
विज्ञापन
जबकि प्रशासन का कहना है कि दस्तावेजों में पोखर का कोई जिक्र नहीं है। गुरुवार को जमीन समतल करने के लिए जेसीबी पहुंची। कार्य शुरू ही हुआ था कि क्षेत्र की तमाम महिलाएं बच्चों को लेकर मौके पर पहुंच गईं।

एक युवक हिरासत में
उन्होंने कार्य का विरोध शुरू कर दिया। कुछ लोगों ने जेसीबी पर पथराव कर दिया। चालक जेसीबी छोड़कर भाग खड़ा हुआ। महिलाओं ने हंगामा खड़ा कर दिया।
पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन संख्या कम होने के कारण महिलाओं ने इन्हें भी दौड़ा लिया। बाद में एसडीएम सदर और सीओ मौके पर पहुंचे। इन्होंने लोगों को समझा बुझा कर मामले को शांत कराया।
एक युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया है। भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष मोहन सिंह चाहर का कहना है कि प्रशासन को लोगों की समस्या का समाधान पहले करना होगा, इसके बाद ही कोई कार्य शुरू करें।