फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Villagers of Beerai spruced up the rugged farm access road through voluntary labor.

Agra News: बीरई के ग्रामीणों ने श्रमदान कर संवारा ऊबड़-खाबड़ चकरोड

Sun, 27 Sep 2026 11:12 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
Villagers of Beerai spruced up the rugged farm access road through voluntary labor.
Impact of the news: Villagers in Saiyan constructed a 50-meter-long approach road through volun
सैंया। गांव बीरई से नगला पुरोहित को जोड़ने वाले 1 किलोमीटर लंबे ऊबड़-खाबड़ और बदहाल चकरोड की समस्या का आखिरकार ग्रामीणों ने खुद समाधान कर लिया है। ग्रामीणों ने बिना प्रशासनिक मदद के खुद आगे आकर श्रमदान किया। बुलडोजर चलवाकर 50 मीटर हिस्से को आवागमन के योग्य बना दिया।
विज्ञापन

यह चकरोड खेतों पर जाने के लिए किसानों का आमरास्ता है। रास्ता खराब होने, जलभराव और कीचड़ की वजह से यहां से पैदल निकलना भी दूभर हो गया था। किसानों के ट्रैक्टर तक कीचड़ में फंस जाते थे। लंबे समय से परेशान ग्रामीणों ने इस समस्या के समाधान की गुहार लगाई थी। स्थानीय ग्रामीणों राजकुमार सिंह, चंद्र प्रकाश धाकरे, परमाल सिंह और सुशील आदि की मांग पर ‘अमर उजाला’ ने इस चक रोड की दुर्दशा का समाचार प्रकाशित किया था। खबर छपने के बाद ग्रामीणों में एकजुटता आई और उन्होंने खुद पहल करते हुए बुलडोजर मंगवा कर श्रमदान कर 50 मीटर लंबे हिस्से को चलने लायक बना दिया। चकरोड संवरने से राहगीरों और किसानों को आवागमन में राहत मिलेगी।
विज्ञापन


यह चक रोड अभी तक विभाग की कार्ययोजना में दर्ज नहीं था। इसी वजह से इस पर कार्य नहीं कराया जा सका था। ग्रामीणों के इस प्रयास की क्षेत्र में सराहना हो रही है।-जयकिशन दोहरे, खंड विकास अधिकारी सैंया
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed