फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Villagers kept awake all night yet the theft happened in Mainpuri news

Mainpuri news: बैखोफ हुए चोर, ग्रामीण रात भर जागते रहे, फिर भी हो गई चोरी

Thu, 01 Sep 2022 07:11 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 01 Sep 2022 07:11 PM IST
सार

चोर ने दो घरों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। ग्रामीणों ने चोरों को आते हुए देखा था। शोर मचाया गया, जिससे गांव में जगार हो गई। ग्रामीण सजग रहते हुए जागते रहे, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। 

विज्ञापन
Villagers kept awake all night yet the theft happened in Mainpuri news
demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

मैनपुरी नवीगंज चौकी क्षेत्र में चोरों की दहशत का आलम ये है कि लोग रात रात भर जागकर गुजार रहे हैं। शाक्य मोहल्ला में बुधवार की रात चोरों के आने पर लोग जाग गए और पहरेदारी करते रहे। इसके बावजूद चोर एक महिला के घर से बक्सा चुरा ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की और वापस चली गई।

विज्ञापन


बुधवार की रात नवीगंज निवासी प्रवीन शाक्य के परिजन घर के बाहर पड़े टीनशेड के नीचे सो रहे थे। देर रात करीब एक बजे आहट होने पर वे जाग गए। तीन चोर नजर आए, तो परिजनों ने शोर मचा दिया। इसके बाद चोर भाग निकले। जगार होने के बाद ग्रामीणों ने चोरों की काफी तलाश की, लेकिन वे नहीं मिले। इस बीच पता चला कि चोर वृद्धा प्रेमा देवी के घर से बक्सा चोरी कर ले गए हैं। तलाश के दौरान बक्सा मोहल्ले में ही एक शौचालय के पास टूटा मिला। 
विज्ञापन


वृद्धा ने बताया कि उसमें 15 हजार रुपया रखे हुए थे। रात भर ग्रामीण चोरों के भय जागकर पहरेदारी करते रहे। इस बीच चोरों ने धर्मेंद्र नागर के मकान के ताले तोड़ कर एक जोड़ी कुंडल व पायल चोरी कर ले गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मोहल्ला शाक्यान व आसपास के क्षेत्र में चोरों की तलाश की लेकिन कोई भी हाथ नहीं आ सका। इसके बाद पुलिस भी वापस लौट गई। क्षेत्र में लगातार हो रहीं चोरी की इन वारदातों से ग्रामीण दहशत में हैं। उनका कहना है कि पूर्व में भी कई वारदात हुईं लेकिन पुलिस ने किसी का खुलासा नहीं पाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed