फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Villagers held crocodile, forest department freed

ग्रामीणों ने बंधक बनाया मगरमच्छ, वन विभाग ने कराया मुक्त

Sun, 18 Apr 2021 11:11 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 18 Apr 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
Villagers held crocodile, forest department freed
कासगंज में हजारा नहर से निकाले गए मगरमच्छ को पकड़े ग्रामीण। - फोटो : KASGANJ
कासगंज। निचली हजारा गंगा नहर में पानी कम हो जाने के बाद किनारे पर आए मगरमच्छ को ग्रामीणों ने रस्सी में बांधकर बंधक बना लिया। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को मुक्त कराया और फिर हजारा नहर में छुड़वा दिया। ग्रामीणों का कहना था कि मगरमच्छ अब तक दो बकरियों को निवाला बना चुके हैं।
विज्ञापन

रविवार की दोपहर एक मगरमच्छ हजारा नहर के किनारे पर दिखाई दिया। ग्रामीणों ने मगरमच्छ से स्वयं को एवं जानवरों के लिए खतरा भापा क्येेंकि गांव वरर्खुदारपुर की दो ग्रामीणों की अब तक दो बकरियां मगरमच्छ निवाला बना चुके हैं। ऐसे में ग्रामीणों ने मगरमच्छ को पकड़ने के लिए ऑपरेशन चलाया। रस्सी से फंदा बनाकर मगरमच्छ को बांध लिया और फिर उसे नहर से बाहर निकाल लाये। लगभग दो घंटे तक मगरमच्छ कोतुहल का केंद्र बना रहा। इधर, सूचना वन विभाग को मिली। सूचना पर डीएफओ ने वन निरीक्षक को मौके पर पहुंचा। जहां वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों से बातचीत की और उन्होंने बताया कि मगरमच्छ को बंधक बनाया वन्य जीव अधिनियम के तहत अपराध है। उसके बाद वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों के बंधन से मगरमच्छ को मुक्त कराया और हजारा नजर में छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed