{"_id":"5df7c9b68ebc3e8812750bbb","slug":"villagers-demondtrated-mainpuri-news-agr420388048","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंपुरा में नहीं पहुंचा कोई अफसर, जारी रहा प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंपुरा में नहीं पहुंचा कोई अफसर, जारी रहा प्रदर्शन
विज्ञापन
किशनी के रंपुरा में बदहाली को लेकर प्रदर्शन करतीं महिलाएं
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किशनी। विकास खंड के गांव रंपुरा के ग्रामीणों ने सोमवार को भी प्रदर्शन जारी रखा। ग्रामीण गांव में अव्यवस्थाओं को लेकर नाराज हैं। उन्होंने रविवार को चुनाव बहिष्कार का एलान कर दिया था लेकनि किसी अधिकारी के न पहुंचने पर ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। इससे नाराज महिलाओं ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
गांव रंपुरा में कच्ची गलियां व जलभराव के संकट से ग्रामीण जूझ रहे हैं। कई बार आश्वासन के बाद भी जब कोई बदलाव नहीं हुआ तो रविवार को ग्रामीणों ने चुनाव बहिष्कार का एलान कर दिया। गांव के बाहर बैनर लगाने के साथ ही ग्रामीणों ने काले झंडे भी लगाए थे। इससे परेशान ग्रामीणों ने रविवार को प्रदर्शन कर चुनाव बहिष्कार की घोषणा की थी। सोमवार को भी ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया।
पूरा दिन बीतने के बाद भी कोई भी अधिकारी यहां मामले की जानकारी करने नहीं पहुंचा। इससे गुस्साई महिलाओं ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि प्रशासन को भी उनकी कोई फिक्र नहीं है। वहीं किसी भी नेता के गांव में न आने को लेकर भी उन्होंने चेतावनी जारी की है। प्रदर्शन करने वालों में रमला देवी, अंजू देवी, गीता देवी, सरोजा देवी, सिद्धश्री, शीतला देवी, सुभाष शाक्य, सुखवीर, कन्हैयालाल, प्रदीप शाक्य, ब्रजमोहन शाक्य, ध्रुव सिंह, संतोष, राजाराम, रामऔतार, राजवीर, बालेश्वर दयाल आदि शामिल रहे।