फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Villagers beat up the secretary for black marketing of fertilizers in agra

आगरा: ग्रामीणों ने खाद की कालाबाजारी करते सचिव को पकड़ा, कर दी पिटाई, पुलिस ने बचाया

Mon, 08 Nov 2021 12:09 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 08 Nov 2021 12:09 AM IST
सार

आगरा में खाद की किल्लत से किसानों में आक्रोश पनप रहा है। रविवार को खंदौली क्षेत्र में ग्रामीणों ने सहकारी समिति के सचिव को पीट दिया। आरोप है कि सचिव रास्ते में ट्रक रोककर ब्लैक में खाद दे रहे थे। 

विज्ञापन
Villagers beat up the secretary for black marketing of fertilizers in agra
खाद का कट्टा ले जाता किसान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के खंदौली क्षेत्र में किसानों ने रविवार को सहकारी समिति के गोदाम पर जा रही गाड़ी से रास्ते में खाद की कालाबाजारी करते सचिव को पकड़ लिया। उनकी पिटाई भी की गई। सूचना पर पहुंची पुलिस सचिव को पकड़कर थाने ले गई। पुलिस ने खाद से भरी गाड़ी भी कब्जे में ले ली है।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि सहकारी समिति गढ़ी नैनसुख का गोदाम उजरई में है। रविवार को 400 कट्टा डीएपी लेकर एक ट्रक शाहदरा (आगरा) से उजरई गोदाम जा रहा था। चालक विजय के साथ समिति पर तैनात सचिव प्रताप सिंह भी थे। 
विज्ञापन


आगरा में खाद के लिए मारामारी: धक्कामुक्की में किसान हुए बेहोश, सहकारी समिति केंद्र पर हंगामा
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों का आरोप है कि सचिव ने रास्ते में ट्रक को रोककर कुछ किसानों को ब्लैक में खाद दी। ट्रक से खाद का कट्टा उतरते देख आसपास के ग्रामीण जुट गए। इसका वीडियो बना लिया। इसके बाद खाद ब्लैक करने का आरोप लगाते हुए किसानों ने सचिव को साथ मारपीट कर दी। इसकी सूचना लगते ही पुलिस पहुंच गई। पुलिसकर्मियों ने सचिव को ग्रामीणों से छुड़ाया और थाने ले आए। 

एसओ ने बताया कि मामला अधिकारियों को बता दिया गया है। तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। वहीं सचिव का कहना है कि रास्ते में ट्रक से खाद के कुछ कट्टे गिर गए थे। उन्हें ही उठाकर लोड करा रहे थे, तभी गांववाले खाद की कालाबाजारी का आरोप लगाते हुए उनसे भिड़ गए।

पुलिस नहीं आती तो लुट जाती खाद
खाद की कालाबाजारी की सूचना पर आसपास के तमाम गांववाले जुट गए थे। कुछ किसान को ट्रैक्टर-ट्रॉली तक लेकर आ गए थे। लोगों का कहना है कि यदि मौके पर पुलिस नहीं आती तो ट्रक की खाद भी लुट सकती थी। पुलिस ने लोगों को वहां से हटवाया। इसके बाद खाद से भरा ट्रक लेकर थाने गई। 

मलपुरा सहकारी समिति पर हुआ हंगामा
मलपुरा सहकारी समिति केंद्र पर रविवार को खाद के लिए मारामारी हुई। घंटों लाइन में लगने पर भी खाद नहीं मिली। धक्कामुक्की से किसान बेहोश होकर गिर पड़े। इस पर किसान भड़क गए और हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस भी पहुंच गई, जैसे-तैसे किसानों को समझाकर शांत कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed