फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   farmers unconscious in queue for fertilizer at at Cooperative Society Center in agra

आगरा में खाद के लिए मारामारी: धक्कामुक्की में किसान हुए बेहोश, सहकारी समिति केंद्र पर हंगामा

Sun, 07 Nov 2021 09:20 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 07 Nov 2021 09:20 PM IST
सार

आगरा में खाद की किल्लत बरकरार है। मलपुरा सहकारी समिति केंद्र पर शनिवार को खाद न मिलने पर किसान आक्रोशित हो गए। आक्रोशित किसानों ने सहकारी समिति पर हंगामा कर दिया। 

विज्ञापन
farmers unconscious in queue for fertilizer at at Cooperative Society Center in agra
सहकारी समिति पर किसानों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के मलपुरा सहकारी समिति केंद्र पर रविवार को खाद के लिए मारामारी हुई। घंटों लाइन में लगने पर भी खाद नहीं मिली। धक्कामुक्की से किसान बेहोश होकर गिर पड़े। इस पर किसान भड़क गए और हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस भी पहुंच गई, जैसे-तैसे किसानों को समझाकर शांत कराया गया।

विज्ञापन

 
किसान नेता श्याम सिंह चाहर ने कहा कि मलपुरा सहकारी केंद्र पर पर्ची काटकर किसानों को दी जा रही है, जिस पर महज एक तो किसी को दो कट्टे डीएपी के लिए ऑर्डर किया है। तीन से पांच घंटे लाइन में लगने पर भी खाद नहीं मिली। धक्कामुक्की होने लगी, इससे किसान जमीन पर गिर पड़े। 
विज्ञापन


महिला किसान भी लाइन में लगी थीं, वह भी बेहोश होकर गिर पड़ी। यह देख किसान आक्रोशित हो गए और हंगामा शुरू कर दिया। केंद्र का घेराव कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। अछनेरा और अकोला के केंद्रों का भी यही हाल है। यहां पर किसानों के बेटा-बेटी और पत्नी तक लाइन में लगे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कालाबाजारी करने का लगाया आरोप
किसान नेता ने कहा कि कृषि विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत से खाद की कालाबाजारी हो रही है। रैक से गोदाम आने से पहले ही खाद 1700 से 1900 रुपये प्रति कट्टा बेचा जा रहा है। शिकायत करने पर भी कोई सुनवाई नहीं हो रही। विरोध प्रदर्शन में अर्जुन सिंह, महताब सिंह, अवधेश कुमार, पवन सिंह, गोपाल, श्यामवीर सिंह, हिम्मत सिंह आदि मौजूद रहे।

जाम लगाने जा रहे किसानों को किया नजरबंद
किसान नेता चौधरी रामवीर सिंह, सौरभ चौधरी को नगला हवेली स्थित आवास पर पुलिस ने नजरबंद कर दिया। खाद न मिलने पर ये लोग भगवान टॉकीज चौराहे पर जाम लगाने जा रहे थे। 

किसान नेताओं ने कहा कि कृषि विभाग के अधिकारी कह रहे हैं कि खाद की कोई कमी नहीं है, पर्याप्त मात्रा में खाद आ गई है, लेकिन किसानों को नहीं मिल रही है। बिचौलियों के जरिये से कृषि विभाग इनकी कालाबाजारी करा रहे हैं। इस दौरान सत्यवीर चौधरी, धर्मवीर चौधरी, विजय सिंह, महेंद्र सिंह, सुशील कुमार मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed