फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   villager murdered in minor dispute in kasganj

कासगंज: मामूली बात पर ईंट के प्रहार से ग्रामीण की हत्या, आठ आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Fri, 15 Oct 2021 05:12 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क,अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, कासगंज Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 15 Oct 2021 05:12 PM IST
सार

कासगंज जिले में शराब के नशे में धुत ग्रामीण सड़क किनारे बंधी भैंस के ऊपर गिर गया। इस पर भैंस मालिक और उसके परिजनों ने उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए। 

विज्ञापन
villager murdered in minor dispute in kasganj
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कासगंज जिले के कोतवाली सोरों क्षेत्र के ग्राम वरौंदा में मामूली बात पर ग्रामीण की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक के परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आठ आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। सभी आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।  

विज्ञापन


ग्राम बरौंदा निवासी राजेश यादव (50) गुरुवार रात करीब आठ बजे शराब के नशे में गांव के करतार सिह की भैंस के ऊपर गिर गया, जिससे भैंस बिगड़ गई। उस समय करतार दूध दुह रहा था, जिससे दूध फैल गया। इसी बात पर करतार के पुत्र राम रहीश, रामसेवक, मुकेश व परिवार के अन्य लोगों ने उसे पकड़ लिया। उसकी लाठी डंडों से पिटाई शुरू कर दी। 
विज्ञापन


मृतक के बेटे को भी पीटा
राजेश की चीख पुकार सुनकर उसका पुत्र शैलेश और भतीजा हरवीर वहां पहुंच गया। शैलेश ने बताया कि राम रहीश ने पिता राजेश के सिर पर ईंट मार दी। जिससे उनकी मौत हो गई। आरोपियों ने शैलेश को भी पीटा। हत्या की जानकारी मिलने पर मृतक के अन्य परिजन भी मौके पर आ गए। शव देखकर चीत्कार मच गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। लोगों के आ जाने पर आरोपी मौके से भाग गए। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। सीओ डीके पंत ने भी घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पत्नी राजरानी ने आठ आरोपियों को नामजद करते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया।

सीओ सदर डीके पंत ने बताया कि राजेश यादव शराब के नशे में भैंस के ऊपर गिर गया था। इसके बाद उसकी मारपीट कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed