{"_id":"6744c55589f8d1553404dc34","slug":"villager-dies-due-to-collision-with-unknown-vehicle-kasganj-news-c-175-1-mt11003-124220-2024-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: अज्ञात वाहन की टक्कर से ग्रामीण की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: अज्ञात वाहन की टक्कर से ग्रामीण की मौत
Tue, 26 Nov 2024 12:13 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Tue, 26 Nov 2024 12:13 AM IST
विज्ञापन
कासगंज। ढोलना कोतवाली क्षेत्र में सोमवार की रात नगला पट्टी के समीप रोड पार कर रहे ग्रामीण को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
नगला पट्टी निवासी तोताराम उम्र 60 वर्ष पुत्र नाथूराम सोमवार की रात सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई है। घटना के बाद आस पास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए।सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ढोलना कोतवाली प्रभारी गोविंद बल्लभ शर्मा ने बताया कि वाहन की टक्कर से ग्रामीण की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।