{"_id":"62c092fc34e4e30a0c6ce3b4","slug":"villager-complainant-to-the-dm-about-the-poor-road-in-tehsil-divas-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"तहसील दिवस: डीएम साहब, ऊंट की पीठ जैसा हो गया रास्ता, टूट रहे हाथ-पांव, 21वीं बार शिकायत लेकर पहुंचा फरियादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसील दिवस: डीएम साहब, ऊंट की पीठ जैसा हो गया रास्ता, टूट रहे हाथ-पांव, 21वीं बार शिकायत लेकर पहुंचा फरियादी
Sun, 03 Jul 2022 12:23 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 03 Jul 2022 12:23 AM IST
सार
तहसील दिवस में एक फरियादी जिलाधिकारी के समक्ष 21वीं बार आनंदपुरम की टूटी सड़क की शिकायत लेकर पहुंचा। उसने सड़क निर्माण में घोटाले का आरोप लगाया। डीएम ने जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
तहसील दिवस में फरियाद सुनते अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डीएम साहब, छह महीने से सड़क खोदी पड़ी है। ऊंट की पीठ जैसा रास्ता हो गया है। किसी का फिसल कर पैर टूट गया, तो किसी का स्कूटर गिरने से हाथ। 21वीं बार शिकायत लेकर आया हूं। ये फरियाद शनिवार को जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह से आनंदपुरम निवासी मनीष पांडेय ने तहसील दिवस में लगाई। डीएम ने मामले में परियोजना प्रबंधक को जांच के आदेश दिए हैं।
आनंदपुरम निवासी मनीष पांडेय ने बताया कि चुनाव से पहले सीवर और पानी की पाइप लाइन के लिए सड़क खोदी गई थी। तब चुनाव के बाद इसे बनवाने का आश्वासन दिया था। तीन महीने बाद भी रास्ता ऊंचा-नीचा है। जिस पर चलकर लोग रोज घायल हो रहे हैं। कार्य की गुणवत्ता बेहद खराब है। करोड़ों रुपये का घोटाला हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
आनंदपुरम निवासी मनीष पांडेय ने बताया कि चुनाव से पहले सीवर और पानी की पाइप लाइन के लिए सड़क खोदी गई थी। तब चुनाव के बाद इसे बनवाने का आश्वासन दिया था। तीन महीने बाद भी रास्ता ऊंचा-नीचा है। जिस पर चलकर लोग रोज घायल हो रहे हैं। कार्य की गुणवत्ता बेहद खराब है। करोड़ों रुपये का घोटाला हुआ है।
विज्ञापन
डीएम ने दिए जांच के निर्देश
डीएम ने घोटाले व खराब गुणवत्ता की जांच के निर्देश दिए हैं। एसएसपी प्रभाकर चौधरी, एडीएम सिटी अंजनी कुमार, एसडीएम व अन्य विभागों के अफसरों सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक 167 शिकायतें सुनीं, जिनमें सात का मौके पर ही निस्तारण कराया। बाकी शिकायतों को सात दिन में निस्तारित कराने के निर्देश डीएम ने अधीनस्थों को दिए हैं।
विज्ञापन
आवास विकास निवासी कपिल वाजपेयी ने नगला वसुआ में श्मशान भूमि पर अवैध रूप से मार्केट व सड़क निर्माण की शिकायत की। डीएम ने इस संबंध में एसडीएम को स्वयं मौके पर जाकर जांच करने को कहा है।