फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Villager commits suicide by hanging in village Chhawani of Dholna area

ढोलना क्षेत्र के गांव छावनी में ग्रामीण ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Sat, 02 Oct 2021 11:30 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Villager commits suicide by hanging in village Chhawani of Dholna area
कासगंज। ढोलना क्षेत्र के ग्राम छावनी में एक ग्रामीण ने अपने घर पर ही फांसी लगाकर जान दे दी। ग्रामीण की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

ग्रामीण राजाराम (50) पुत्र वीरपाल का शुक्रवार को परिवार में किसी बात पर विवाद हो गया। आए दिन की क्लेश से तंग आकर उसने कमरे में जाकर फांसी लगा ली। जिससे उसकी मौत हो गई। जब परिजनों ने उसका शव फांसी पर लटका देखा तो उनके होश उड़ गए। ग्रामीण के आत्महत्या करने की जानकारी मिलने के बाद काफी संख्या में लोग मौके पर एकत्रित हो गए। शव को फांसी के फंदे से नीचे उतारा गया। ग्रामीण की मौत की जानकारी मिलते ही परिजन चीत्कार कर उठे। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि ग्रामीण के भाई की मौत हो चुकी है। उसकी पत्नी से उसने शादी कर ली। वह दारू पीने का आदी है, जिससे परिवार में आए दिन क्लेश होती रहती थी। जिसके चलते उसने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
कासगंज। ग्राम छावनी में आत्म हत्या करने वाले ग्रामीण के छह बच्चे है। उसकी मौत के बाद बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया। अब उसकी पत्नी के सामने बच्चों की परवरिश की चिंता सताने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed