फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Village-village tank will be made, water will be available from tap in every house

गांव-गांव बनेगी टंकी, पाइपलाइन से मिलेगी पेयजल आपूर्ति

Tue, 24 Aug 2021 11:34 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
Village-village tank will be made, water will be available from tap in every house
मैनपुरी। शुद्घ जल की आपूर्ति गांवों में भी सुनिश्चित कराने के लिए जल जीवन मिशन के तहत 521 ग्राम पंचायतों में पानी की टंकी का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए भूमि के चिह्नांकन के साथ ही डीपीआर बनाने का काम शुरू कर दिया है। जल्द ही शासन से स्वीकृति और बजट मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। इससे ग्रामीण अंचल में भी पीने का शुद्घ पानी मिल सकेगा।
विज्ञापन

जल जीवन मिशन के तहत जिले की कुल 549 ग्राम पंचायतों में से 521 ग्राम पंचायतों में पानी की टंकी का निर्माण किया जाना है। घरों तक पाइपलाइन बिछाकर पेयजल आपूर्ति प्रस्तावित है। इसके लिए जिल प्रशासन ने काम शुरू कर दिया है। प्रथम चरण में 226 ग्राम पंचायतों में टंकी निर्माण के लिए भूमि के चिह्नांकन का कार्य पूरा हो गया है। बाकी ग्राम पंचायतों में भी भूमि चयन के लिए प्रयास किया जा रहा है। भूमि चिह्नांकन के बाद 125 डिटेल्टड प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) बनाकर जल निगम ने स्वीकृति के लिए शासन को भेजी है। शासन से स्वीकृति मिलने और बजट जारी होने के बाद काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

जिले में कुल 521 टंकियों के निर्माण से ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाली लगभग दस लाख की आबादी को शुद्घ पेयजल घर में ही उपलब्ध होगा। बिना बिजली के उन्हें पानी मिल सकेगा। सबसे अधिक फायदा उन क्षेत्रों को होगा जहां भूगर्भ जल का स्तर काफी नीचे है और बोरिंग में अधिक खर्च आता है। ऐसी ग्राम पंचायतों में लोगों को जल जीवन मिशन योजना का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
एसडीएम और जल निगम के अधिकारी करेंगे भूमि का चिह्नांकन
मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार ने टंकी निर्माण के लिए चयनित भूमि के बारे में समीक्षा की। इसमें पाया कि अब तक 226 ग्राम पंचायतों में ही स्थलों का चयन हो सका है। मुख्य विकास अधिकारी ने जल निगम के अधिकारी और उप जिलाधिकारी को पत्र भेजकर संयुक्त रूप से कार्य कर स्थलों का चयन पूर्ण करने के आदेश दिए हैं। एक तहसील में एक दिन का समय दिया गया है। कुल छह तहसीलों में छह दिन में भूमि चिह्नांकन का कार्य पूर्ण कर अवगत कराने के आदेश दिए हैं।

----
हाईलाइर्ट्स
-521 ग्राम पंचायतों में बननी है पानी की टंकी
-10 लाख के करीब ग्रामीणों को मिलेगी पेयजल आपूर्ति
-296 ग्राम पंचायतों में अब तक चिह्नित की गई भूमि
-98 ग्राम पंचायतों में विवादित है चिह्नित की गई भूमि
-125 टंकियों के निर्माण के लिए भेजी गई डीपीआर
----
जल जीवन मिशन के तहत पानी की टंकी का निर्माण 521 ग्राम पंचायतों में होगा। इसमें जल्द ही सभी ग्राम पंचायतों में भूमि चिह्नांकन का कार्य पूरा करने के आदेश दिए हैं। वहीं डीपीआर बनाकर शासन को स्वीकृति के लिए भेजी जा रही हैं।
-विनोद कुमार, सीडीओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed