{"_id":"612fc2b18ebc3e88394c5dfe","slug":"village-sweepers-will-now-clean-the-city-agra-news-agr5058794184","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव के सफाई कर्मी अब शहर में करेंगी सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव के सफाई कर्मी अब शहर में करेंगी सफाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। शहर की सफाई व्यवस्था को चाक चौबंद करने के लिए डीएम चंद्र विजय सिंह के निर्देश पर डीपीआरओ ने ग्रामीण अंचल के 50 सफाई कर्मचारियों को नगर निगम फिरोजाबाद में तैनात किया है। ग्रामीण अंचल की टीम ने नई आबादी वाले क्षेत्रों में काम शुरू कर दिया है।
शहर की नई आबादी वाले इलाकों में वायरल से अब तक कई मौतें हो चुकी हैं। यहां बीमारी की रोकथाम के लिए जिला प्रशासन के साथ नगर निगम की टीम द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। डीएम चंद्र विजय सिंह ने मंगलवार को निरीक्षण कर गंदे पानी को साफ कराने के साथ कई घरों के भीतर जाकर गंदगी नहीं रखने की हिदायत दी थी।
नगर निगम के पास संसाधनों की कमी के मद्देनजर डीएम के निर्देश पर जिले के सभी ब्लॉकों से सफाई कर्मचारियों की संख्या को घटाते हुए शहर में तैनात किया है। इन सफाई कर्मचारियों को नई आबादी वाले इलाकों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। डीपीआरओ नीरज कुमार सिन्हा ने बताया कि 50 सफाई कर्मचारियों को नगर निगम वाले इलाकों में तैनात किया गया है।