फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Village level workers should keep an eye on stubble burning

Agra News: पराली जलाने पर ग्राम स्तरीय कर्मचारी नजर रखें

Tue, 22 Oct 2024 07:11 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 22 Oct 2024 07:11 PM IST
विज्ञापन
Village level workers should keep an eye on stubble burning
पराली जलाने पर ग्राम स्तरीय कर्मचारी नजर रखें
विज्ञापन


- जिलाधिकारी ने राजस्व, कृषि अधिकारियों के साथ बैठक की

संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने पराली प्रबंधन के लिए राजस्व, कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। कहा कि पराली जलाने पर ग्राम स्तरीय कर्मचारी नजर रखें।

फसल अवशेष किसी कीमत पर नहीं जलाए जाएं। उन्होंने कहा कि पराली जलाने पर जुर्माने, एक से अधिक बार पराली जलाने पर संबंधित किसान को शासन की किसी भी कल्याणकारी योजना में लाभान्वित नहीं करने का प्रावधान है। लेखपाल, सचिव, आशा, एएनएम, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहित अन्य ग्राम स्तरीय कर्मचारी ऐसे खेतों की जानकारी करें जिनमें धान काटने की मशीन द्वारा बिना कटर के धान की कटाई की गई है और खेतों में धान का अवशेष पड़ा है। उन खेतों को चिन्हित कर तत्काल संबंधित किसान से फसल अवशेष को खेतों में जुतवाकर पराली समाप्त कराएं। एसडीएम, उप कृषि निदेशक, जिला कृषि अधिकारी इस पर नजर रखें।
विज्ञापन


मुख्य विकास अधिकारी नेहा बंधु, अपर जिलाधिकारी न्यायिक नवीन श्रीवास्तव, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. आरसी गुप्ता, उप जिलाधिकारी अभिषेक कुमार, संध्या शर्मा, प्रसून कश्यप, राम नारायण, गोपाल शर्मा, उप कृषि निदेशक नरेंद्र कुमार त्रिपाठी, जिला कृषि अधिकारी डॉ. सूर्यप्रताप मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed