फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   village is terrified of crocodile taken over the pond villagers are imprisoned in their homes

UP: मगरमच्छ से दहशत में पूरा गांव...तालाब पर जमाया कब्जा, ग्रामीण घरों में हुए कैद; देखें वीडियो

Tue, 22 Jul 2025 02:10 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 22 Jul 2025 02:10 PM IST
सार

गांव के तालाब में मगरमच्छ ने कब्जा जमा रखा है। ग्रामीणों में ऐसी दहशत है कि वे घर से भी बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। वन विभाग को सूचना दी गई, लेकिन अभी तक टीम द्वारा मगरमच्छ को रेस्क्यू न किए जाने से ग्रामीणों में आक्रोश है। 
 

विज्ञापन
village is terrified of crocodile taken over the pond villagers are imprisoned in their homes
तालाब में मगरमच्छ। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

एटा के अवागढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव कुशवा स्थित एक तालाब में मगरमच्छ दिखने का वीडियो वायरल होने के बाद ग्रामीणों में हड़कंप मचा हुआ है। 
विज्ञापन


 ग्रामीणों को गांव के तालाब में मगरमच्छ दिखाई दिया था, जिसकी सूचना वन विभाग को दी गई, लेकिन विभाग द्वारा अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। तालाब में मगरमच्छ होने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।



गांव के तालाब में मगरमच्छ के लगातार मौजूद रहने और वन विभाग की उदासीनता के चलते भारतीय किसान यूनियन (स्वराज) के पदाधिकारियों और ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। भाकियू स्वराज के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि वन विभाग द्वारा जल्द ही मगरमच्छ को तालाब से नहीं पकड़ा गया, तो वे धरना प्रदर्शन करेंगे। यह घटना ग्रामीणों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े करती है, खासकर जब मगरमच्छ जैसे जंगली जानवर रिहायशी इलाकों के करीब देखे जा रहे हैं और वन विभाग कार्रवाई करने में सुस्त दिख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed