{"_id":"64b6cd28fc964e0c950b5876","slug":"village-forest-in-villages-and-nandan-forest-will-be-built-in-city-area-kasganj-news-c-175-1-sagr1031-1999-2023-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: गांवों में ग्राम वन और नगर क्षेत्र में बनेगा नंदन वन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: गांवों में ग्राम वन और नगर क्षेत्र में बनेगा नंदन वन
Tue, 18 Jul 2023 11:04 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Tue, 18 Jul 2023 11:04 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। जिलाधिकारी हर्षिता माथुर कलेक्ट्रेट सभागार में जिला वृक्षारोपण समिति की बैठक की। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी विभाग लक्ष्य पूरा करें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक ग्राम पंचायत में ग्राम वन एवं नगर क्षेत्र में नंदन वन बनाए जाएंगे। वहीं जिले में एक आयुष वन की भी स्थापना की जाएगी।
जिलाधिकारी ने प्रत्येक विभाग को दिए गए कि प्रत्येक विभाग अवश्य पूर्ण करें 20 जुलाई के पहले सभी विभाग वन विभाग से संपर्क कर पौधे प्राप्त कर लें। उन्होंने कहा कि जिले में 2785 स्थानों पर पौधरोपण किया जाना है। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारी पौधरोपण को उत्सव के रूप में मनाएं। उन्होंने कहा कि जिस विभाग को जो लक्ष्य पौधे लगाने का दिया गया है वह हर हाल में अपना लक्ष्य पूर्ण करें। गड्ढों की जिओ ट्रैकिंग एवं पौधों का उठान 20 जुलाई तक अवश्य करलें। जिलाधिकारी ने कहा कि जिला वन अधिकारी प्रत्येक विभाग से समन्वय स्थापित कर पौधरोपण कराएं। इस दौरान सीडीओ सचिन, जिला वन अधिकारी दिलीप कुमार श्रीवास्तव, जिला विकास अधिकारी संजय कुमार सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।