Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Vikas held the fort single-handedly until the final over.

Agra News: आखिरी ओवर तक अकेले मोर्चा संभाले रहे विकास

Wed, 25 Nov 2026 02:29 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 25 Nov 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
Vikas held the fort single-handedly until the final over.
आगरा। काउंटी क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में लोटस की टीम भले ही खिताब जीतने से चूक गई लेकिन आगरा के विकास सिकरवार ने अपनी बल्लेबाजी से सबका ध्यान खींचा। टर्निंग विकेट पर एक तरफ लगातार विकेट गिर रहे थे, फाइनल का दबाव भी था। ऐसे मुश्किल हालात में विकास ने मोर्चा संभाला और शुरुआत से लेकर आखिरी ओवर तक क्रीज पर डटे रहे। उन्होंने 53 गेंदों पर 81 रन की शानदार पारी खेली। पूरे टूर्नामेंट में उनके बल्ले से निकले 400 रन ने उन्हें बड़ी उपलब्धि दिलाई। प्रतियोगिता में विकास सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे और उन्हें बेस्ट बैट्समैन के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

जाम्बिया की राजधानी लुसाका में आयोजित काउंटी क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में लोटस और विनटेक की टीमें आमने-सामने थीं। मुकाबले में विकास की टीम लोटस की शुरुआत अच्छी नहीं रही। लगातार विकेट गिरने से टीम दबाव में आ गई और एक समय पांच विकेट पर 60 रन हो गए। ऐसे समय में विकास ने एक छोर संभालते हुए पारी को आगे बढ़ाया। टर्निंग विकेट पर लंबे समय तक क्रीज पर टिके रहना चुनौतीपूर्ण था। इसके बावजूद उन्होंने धैर्य और आत्मविश्वास के साथ बल्लेबाजी की। 53 गेंदों पर 81 रन बनाकर वह आखिरी ओवर तक विकेट पर टिके रहे।
विज्ञापन


विकास का प्रदर्शन केवल फाइनल तक सीमित नहीं रहा। उन्होंने पूरी काउंटी क्रिकेट प्रतियोगिता में लगातार अच्छा प्रदर्शन करते हुए कुल 400 रन बनाए। यह प्रतियोगिता में किसी भी बल्लेबाज का सर्वाधिक स्कोर रहा। इसी प्रदर्शन के आधार पर उन्हें बेस्ट बैट्समैन के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed